*मुंबई और पूणे में मुसलमानों ने छोडी राज ठाकरे की मनसे पार्टी*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई और पूणे में मुसलमानों ने छोडी राज ठाकरे की मनसे पार्टी*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाली भूमिका से नाराज पुणे से मुस्लिम पदाधिकारी ने पार्टी छोड़ी । पुणे से मनसे के एक मुस्लिम पदाधिकारी माजिद खान ने राज ठाकरे की उस चेतावनी के बाद पार्टी छोड़ दी थी । उन्होंने कहा था कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर से अजान के सामने विरोध में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा । ठाकरे ने मुंबई में गुड़ी पड़वा के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से कहा था कि यह मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद कराए । माजिद ने एक मराठी चैनल से सोमवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे ) में सांप्रदायिकता के घुस आने के चलते इस्तीफा दे दिया है कि राज ठाकरे राज्य के विकास के बारे में बातें किया करते थे लेकिन अब वह अपनी राजनीति के लिए जाति और धर्म का समर्थन ले रहे हैं । उन्होंने कहा नागरिकों को अपना धर्म मानने और उसका प्रचार - प्रसार कर का अधिकार है । पोलीस पाटिल ने कहा कि सबको अपने धर्म को मानने और उसका प्रसार करने का अधिकार है लेकिन आज समु...