√• पोस्ट ऑफिस के लिए केंद्र सरकार ने जारी की कोरोना गाइडलाइन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• पोस्ट ऑफिस के लिए केंद्र सरकार ने जारी की कोरोना गाइडलाइन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है । संक्रमित मरीजों की हर दिन बढ़ती संख्या को देखकर कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है । वहीं कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है । ऐसे में अगर आपको पोस्ट ऑफिस से जुड़ा कोई भी काम है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है । देश के हालात को देखते हुए सरकार की ओर से पोस्ट ऑफिस संचालन के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गई है ।

जारीकिए गए निर्देश-
 पोस्ट ऑफिस के सभी ऑफिस में कोरोना वायरस की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जाए । जैसे बार-बार हाथ धोना । सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है ।
इसके अलावा ऑफिस के हेड को यह देखना है कि ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो । पब्लिक हॉल, काउंटरों, कैंटीन, पार्किंग का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा ।
इसके अलावा 45 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकती है । वहीं 1 मई के बाद 18 साल से ज्यादा वालों के लिए वैक्सीनेशन लगाई जाए । स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर शिफ्टों में काम करने की छूट दी गई है ताकि ऑफिस में अधिक भीड़ इकट्ठा न हो । इसके अलावा सर्कल हेड शिफ्ट का निर्धारण करेंगे कि कौन कब आएगा । प्रशासनिक कामकाज करने वाले कुछ कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी जा सकती है । घर से काम करने वाले अधिकारियों को टेलीफोन ईमेल पर मौजूद रहना चाहिए और जरूरत के मुताबिक शॉर्ट नोटिस में ऑफिस पहुंचना चाहिए । ऑफिस की साफ-सफाई और समय समय पर सैनिटाइजेशन पर भी पूरा ध्यान दिया जाए । इसके अलावा जहां तक संभव हो सभी मीटिंग्स वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए की जाएं ।
सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश देते रहना चाहिए ।इसके अलावा कर्मचारियों की Bio-metric उपस्थिति अगले आदेश बंद रहेगी । उपस्थिति दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर बनाएं और उसमें साइन करें ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई