◆Photo by Agency◆
मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
"सिल्क इंडिया" की प्रदर्शनी 17/8/19 से 28/8/19 रोजाना सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक चिटणविस सेंटर 56,टेंपल रोड, सिविल लाइंन्स, नागपूर यहाँ शुरु हुई हैं । इसके दो लाभ है एक तो इन बुनकरों को ग्राहकों से प्रत्यक्ष रूप से बिक्री के कारण अधिक मात्रा में उत्पन्न मिलेगा तथा ग्राहकों को भी असली उत्पाद उचित दामों में मिलेंगे।
देश के विभिन्न प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं है, खासकर हँडलूम सिल्क एवं काँटन के क्षेत्र में देखने को मिलेगा। तथा इन सभी प्रदेशो की आकर्षक तथा असली काँटन व सिल्क साडीया, ड्रेस मटेरियल, सूट्स, कुर्ता, स्टोल्स कुर्तीज आदि परंपरागत एवं आधुनिक उत्पादनों को लेकर 80 स्टाँल्स की प्रदर्शनी ग्राहकोंको देखने एवं बिक्री के लिए निशुल्क प्रदर्शन खुला है। कपडों के अलावा इस प्रदर्शनी मे फैशन ज्वेलरी तथा होमडेकोर की वस्तुएं भी उपलब्ध होगी। इन सभी उत्पादनों पर कुछ हद तक आकर्षक छूट भी दी गई है, जैसे कि हँडलूम पर 20% तो हँडन्डीक्राफ्ट पर 10% प्रतिशत की विशेष छूट दी जायेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग पूर्णतः निशुल्क है। ऐसा "सिल्क इंडिया" के आयोजक मानस आचार्य इन्होंने पत्रकारपरिषद मे बताया है।
इस प्रदर्शनी का एक और खास बात यह है कि,इस प्रदर्शनी में भागलपुरी, गडवाल, वेंकटगिरी, मंगलगिरी, उप्पदा कलमकारी दक्षिण के आंध्र प्रदेश राज्य की धर्मावरम, तथा पोचनपल्ली जैसी सुप्रसिद्ध सिल्क तथा तामिलनाडू के कोईमतूर की काँटन एवं कांजीवरम सिल्क, उत्तर मध्य प्रदेश की माहेश्वरी सिल्क व चंदरी सिल्क उ.प्र. से लखनवी चिकनवर्क जामदनी तथा दुनियाभर में मशहूर बनारसी सिल्क, छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क, गुजरात की पटोला,बांधनी, कच्छी एम्ब्रॉयडरी के साथ कर्नाटक की जानी पहचानी बंगलौर सिल्क व प्रिंटेड क्रेप, ताबीर सिल्क के साथ ही जम्मू कश्मीर की मशहूर एम्ब्रॉयडरी से सजी साडीया इस प्रकार सभी क्षेत्र की मानो अपनी-अपनी पहचान इस एकही प्रदर्शनी में पेश किए गए हैं। इस प्रदर्शनी में खासतौर और एक खास साडी का स्टाँल देखा गया है कि जिसमें पश्चिमी बंगाल की साडी जिसे आँर्गेनिक टशर नाम से जाना जाता है। इस साडीयो की किमत 7800 से लेकर 75000/-तक है। वैसे इस स्टाँल के विक्रेता चिरंजीव बताते हैं कि इसे बनाने के लिए 4 से 6 महिने का समय लग जाता हैं। चंदेरी साडी के नाम मे ही आकर्षण है। खबर लिखने तक बताया गया है कि ड्रीमगर्ल हेमामालिनी भी इस चंदेरी साडी की बहोत बडी फैन है। इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना उचित साबित होगा। जिसके लिए आज ही इस प्रदर्शनी को अवश्य भेंट दे। ऐसा आव्हान सोसायटी के अध्यक्ष मानस आचार्य उडिसा इन्होंने नागपूर वासियो को अपील की है।
◆रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √● Metro City Post News Channel●के लिए
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..