सुप्रसिद्ध संगीतकार भैरव रत्न संजय भाई रांका ने शांतिनाथ जैन मंदिर मुंबई - डोंगरी में भक्ति में मचाई धूम / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई



.                      ◆photos by Agency◆
 

                           मुंबई /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

    पूरे भारत में सभी जैनियों के लिए उसके महापर्व पर्युषण चल रहा हैं, सभी जैन भाईबहनों भगवान महावीर स्वामी की उपासना करते हुए पूरे के पूरे धर्म ध्यान में लिप्त हैं । ऐसे में भक़्तिसंगीत भी बज रहा हैं ।

     मुंबई के डोंगरी ईलाके के शांतिनाथ जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व के दूसरे दिन भव्य भक्ति का आयोजन हुआ था । जिसमें सुप्रसिद्ध संगीतकार भैरव रत्ना जिनशासन की शान संजय भाई रांका ने अपनी मधुर वाणी से एक से एक प्रस्तुति कर "नवयुवक मंडल" व उपस्थित तमाम भक्तो को भक़्तिसंगीत में सराबोर कर दिया था । रांका ने प्रस्तुति देते हुए बताया कि भगवान से लगाव रखने का तरीका ही भक्ति हैंं। उस अवसर पर "नाकोड़ा भैरव मंडल" के अध्यक्ष प्रकाश भाई," महावीर मानव सेवा ग्रुप" मुम्बई के संस्थापक और पत्रकार विक्रम कुशलराजजी सुराणा, सिंगर राहुल भाई पामेचा,यशभाई, निखिल भाई, शांतिनाथ जैन मंदिर के ट्रस्टी वस्तीमलजी,महेश भाई, "नवयुवक मंडल" के प्रविण भाई, विक्रम भाई, कमलेश भाई,संदिप भाई,जतिन भाई आदि लोगोने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी ।
◆रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √● Metro City Post#mcp● News Channel के लिए...
 



Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई