News In Brief ...सरेराह चलते चलते ...
√● News in Brief ●सरेराह चलते चलते /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
दिनांक : 29 /30 नवंबर 2020
#################
●धान नहीं खरीदे से नाराज किसान मंडी परिसर में बैठे धरने पर :
अलीगढ़ हरदुआगंज धान मंडी में पिछले कई दिनों से किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा जिसके विरोध में आज किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया ।
● कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन :
अलीगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया जिसमें उन्होंने मांग की है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा किसान विरोधी इस कानून को वापस लिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी भी इस आंदोलन में शामिल होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी।
●उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सेल टैक्स विभाग कमिश्नर विभा पांडे से अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।
● एमएलसी चुनाव का शिक्षा सम्मेलन शर्मा स्कूल पर किया गया :
बुलन्दशहर। जे पी गुप्ता
आज शिक्षक MLC चुनाव का बुलंदशहर शिक्षक सम्मेलन का आयोजन जे. पी. जनता इंटर कॉलेज मे हुआ
● पूर्व सांसद को अपने किए पर होगा पछतावा : असद फारुख :
कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव असद फारुख ने पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह के पार्टी छोड़कर समाजवादी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 4 बार विधायक और एक बार सांसद बनाया। वह अनेकों बार सांसद व विधायक के टिकट दिए जिसमें चौधरी साहब नाकाम रहे। उन्हें जो मान सम्मान कांग्रेस पार्टी ने दिया वह मान सम्मान समाजवादी पार्टी नहीं दै सकती। वह कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता रहे उन्हें कांग्रेस ने जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। आज कांग्रेस पार्टी के बुरे समय में अगर चौधरी साहब को समाजवादी में उज्जवल भविष्य नजर आ रहा है तो उनकी गलतफहमी है समाजवादी का समय भी ज्यादा अच्छा नहीं है। एक दिन पूर्व सांसद को अपने किए पर पछतावा होगा और वह दोबारा कांग्रेस की ओर प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस का कार्यकर्ता जो उनकी नेतृत्व में कांग्रेस का कार्य कर रहा था उनके जाने से उस कार्यकर्ता के दिल को ठेस पहुंची है और राजनीतिक नुकसान हुआ है।
● बार अध्यक्ष के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग :
बुलंदशहर जेपी गुप्ता स्याना तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोधी के साथ मारपीट और लूट की घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सीओ उनका सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
●युवा जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पद से हटाया :
उत्तरप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने अलीगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पद से हटाया गया है। यह जानकारी युवा कांग्रेस नेता कुँवर गौरांग देव चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष को अनुशासन हीनता के चलते पद से निष्काषित किया।
● डीएम व एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी लोगों की समस्याए :
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने एसएसपी मुनिराज के साथ जवां थाने में समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ आए फरियादियों की समस्याओं (भूमि विवाद, मारपीट, पुलिस से संबंधित) को सुनकर उनका समाधान किया। अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करें। इस मौके पर एसओ जवां एवं अन्य उपस्थित रहे।
● कांग्रेस में संगठन को एकजुट रखने में विफल साबित हुआ है पार्टी हाईकमान :
कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ.विजेंद्र सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता लीडर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अलीगढ़ में संगठन को संगठित व एकजुट करने में विफल है। पूर्व सांसद को रोकने में भी राष्ट्रीय नेतृत्व असफल रहा। उन्होंने कहा कि दिन-रात कांग्रेस पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले कांग्रेस के निष्ठावान व मेहनती वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार अनदेखी कर रहा है व चापलूसी करने वालों और बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा करने वाले अनुभवहीन लोगों को पार्टी हाईकमान जिम्मेदारी सौंपे जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता कि अभी कुछ अन्य लोग भी अन्य किन्हीं दलों में जा सकते हैं। राजीव लीडर ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा ज़मीन से जुड़े निष्ठावान कांग्रेसियों से मुलाकात न करना भी कांग्रेसियों में निराशा व हताशा का मुख्य कारण है।
◆बढ़ते कोरोना संकट को देलहते हुए युवक कांग्रेस ने किया मास्क वितरण :
युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आनंद बघेल के नेतृत्व में शनिवार को आईटीआई पर बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए युवक कांग्रेस के साथियों के साथ मास्क वितरण किया। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बघेल ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क लगाना एवं बार-बार हाथ धोना और 2 गज की दूरी बहुत जरूरी है। इस मौके पर राजेश आर्य, साजिद बेग, हाशिम खान, साहिब रहमान, वाजिद बेग, तालिब खान आदि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
● ट्रक ने भाई बहन को मारी टक्कर, बहन की हुई मौत :
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी के निकट अपने मामा का इंतजार कर रहे बहन भाई को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 18 वर्षीय नेहा खान पुत्री अखलाक खान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नेहा खान अपने भाई फाजिल खान के साथ अपने ननिहाल गंगीरी जा रहे थे। धनीपुर मंडी के निकट अपने मामा का इंतजार कर रहे थे। तभी अलीगढ़ की आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
●रोडवेज बस ने युवक को रौंदा, मौत :
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे 25 वर्षीय जुबेर पुत्र अकबर निवासी सराय रहमान थाना बन्नादेवी को रोडवेज बस ने रौंद दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि जुबेर शुक्रवार रात्रि को आगरा जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन पुराने बस स्टैंड पर रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी जिसमे उसकी मौत हो गई।
●वैक्सीन का विकास: पीएम मोदी ने भारत बायोटेक के प्लांट का किया दौरा, वैज्ञानिकों को दी बधाई ।
● वैक्सीन का विकास: पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से करेंगे बात ।
● किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर ।
● शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां 43,082 नए मरीज मिले थे। वहीं शनिवार को 41,322 नए मामले सामने आए। इस दौरान 485 लोगों की मौत हुई।
● कोरोना के बिगड़े हालात पर सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, कहा- राजनीति नहीं स्थिति सुधारने का काम कीजिए ।
●जम्मू-कश्मीरः आर्टिकल 370 हटने से पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को भी मिला वोट का अधिकार, बोले- 70 साल बाद हुआ इंसाफ ।
● सोनिया गांधी ने पवन कुमार बंसल को दी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
● महाराष्ट्र: NCP के विधायक भारत भालके का शुक्रवार देर रात निधन, पिछले महीने कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित ।
● महाराष्ट्र: बदले की राजनीति से दूर रहने की चेतावनी के बाद ठाकरे को फद।दडणवीस का जवाब, कहा- डराना बंद करो ।
● राजस्थान में कोरोना जांच की कीमत तय, अब देने होंगे 800 रुपए ।
.
● पापा के नक्शे कदम पर चिराग, बोले- 2025 तक नहीं चलेगी नीतीश सरकार:चिराग पासवान ।
●सीएम खट्टर बोले- किसानों के बीच अराजक तत्व भी, ढूंढकर होगी कार्रवाई ।
● उत्तर भारत में मौसम सर्द, तमिलनाडु-पुडुचेरी कमें अगले हफ्ते और बारिश के आसार ।
●दिल्लीः बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में किसानों का प्रदर्शन जारी। एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि उनके नेता बैठक कर रहे हैं, जो फैसला होगा, उसे किसान मानेंगे।
● लखनऊः प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 204 करोड़ की परियोजनाओं की सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया ।
● पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन के निर्माण के प्रगति का लिया जायजा, ट्रायल में जुटे वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं ।
● कोरोना वैक्सीन पर क्या है ताजा अपडेट? पीएम मोदी की समीक्षा के तुरंत बाद SII प्रमुख अदार पूनावाला ने दी खुशखबरी, सबसे पहले भारत में उपलब्ध करवाएंगे टीका ।
● प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित ।
● किसान आंदोलन पर बोले अमित शाह- हर समस्या और मांग पर सरकार विचार करने को तैयार ।
● अमरिंदर सिंह का किसानों से आग्रह : केंद्रीय गृह मंत्री की अपील स्वीकार करें ।
● अमित शाह की बुराड़ी जाने की अपील पर बोले किसान- हमें हटाने की शर्त ठीक नहीं आज लेंगे फैसला ।
●राज्यसभा उपचुनाव में होगा बड़ा उलटफेर? रामविलास पासवान की पत्नी पर दांव लगाना चाहता है राजद ।
●महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,965 नये मामले,75 लोगों की मौत ।
● राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2765 नये मामले,19 लोगों की मौत ।
●दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले, संक्रमण की दर घटी ।
● दो कांग्रेसी और बसपा का एक बड़ा नेता सपा में शामिल, अखिलेश बोले- सबका स्वागत है ।
● सुशांत सिंह राजपूत मामले में BJP पर आदित्य ठाकरे का वार, बोले- जिंदगी में कभी नहीं देखी इतनी गंदी राजनीति ।
●GHMC Election: ओवैसी के गढ़ में बोले योगी आदित्यनाथ- हिन्दुस्तान में रहेंगे और खाएंगे, तो शपथ लेने में संकोच क्यों ।
● AUSvIND: हर हाल में भारत को जीतना ही होगा, आज हारी तो सीरीज भी गंवाएगी टीम इंडिया ।
===The End ===

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..