√● NDA के एक और पार्टनर ने अमित शाह को चेताया- किसान बिल वापस लें वरना छोड़ सकते हैं साथ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√● NDA के एक और पार्टनर ने अमित शाह को चेताया- किसान बिल वापस लें वरना छोड़ सकते हैं साथ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【Photo by Agency】 【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठ बंधन (एनडीए) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने केंद्र सरकार से हाल में लागू कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गयी तो वह एनडीए का सहयोगी दल बने रहने पर पुनर्विचार करेगी। आरएलपी के संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित कर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है,‘‘अमित शाह जी, देश में चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित लाये गए तीन विधेयकों को तत्काल वापिस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए!’’ । बेनीवाल ने आगे लिखा, ‘‘चूंकि आएलप...