News In Brief ...सरेराह चलते चलते / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√●News in Brief ...सरेराह चलते चलते / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

       दिनांक : 29/30 नवंबर 2020
##################

●कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पद व पार्टी से निष्कासित करने की हुई संस्तुति ।
कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने से अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह पर भी कार्यकर्ता उंगली उठा रहें हैं। जिला कॉर्डिनेटर राजीव लीडर ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की निष्ठा पर सवालिया निशान लग गया है क्योंकि वह पूर्व सांसद के रिश्तेदार हैं और कभी भी पद पर रहते हुए पार्टी छोड़ सकते हैं।इसलिए उन्होंने चौ. सुरेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित और उन्हें पद से हटाने के लिए संस्तुति की है। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र लिख दिया है।
 
●सर्व ब्राह्मण महासभा ने दिया भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी को समर्थन ।
जी टी रोड नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर स्थित अलीगढ़ मंडल कार्यालय उत्तर प्रदेश के सर्व ब्राह्मण महासभा, संपूर्ण भारत उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष गोपाल बाबू शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री अरविंद पंडित की उपस्थिति में सर्व ब्राह्मण महासभा संगठन ने आगरा खंड स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी के सामने एक पत्र लिखकर भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए पूर्ण समर्थन किया। सर्व ब्राह्मण महासभा संगठन के समस्त ब्राह्मण मतदाताओं से अपील की कि समस्त ब्राह्मण भाइयों और बहनों मतदाताओं सभी 1 दिसंबर को सभी अपने अपने पोलिंग बूथ पर राष्ट्रीय हित के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को मजबूत बनाएं। इस मौके पर गोपाल बाबू शर्मा, अरविंद पंडित, अरविंद शर्मा, पी पी भारद्वाज, पवन शर्मा, भुवनेश पंडित, राकेश शर्मा, शरद सारस्वत दिनेश, वशिष्ठ प्रिंस भारद्वाज, पंकज दीक्षित, के के दीक्षित, राहुल शर्मा, विपुल भारद्वाज, तपेन्द्र सारस्वत, पुष्पेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे।

●देहदान कर्तव्य संस्था एवं विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद ने किया निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय का शुभारंभ ।
देहदान कर्तव्य संस्था एवं विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, ब्रज प्रान्त के सहयोग से अपने कार्यालय जीवन हॉस्पिटल विष्णुपुरी में निःशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का उदघाटन हुआ। इसमें दो वरिष्ठ होम्योपैथस डॉ. डी के वर्मा व अध्यक्ष डॉ. एस के गौड़ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस के गौड़ ने कहा कि इस कदम से होम्योपैथी का प्रचार-प्रसार तो होगा ही साथ ही गरीब व कमजोर लोगों को भी लाभदायक सिद्ध होगा। वयोवृद्ध व समाजसेवी राजाराम मित्र ने कहा कि निःशुल्क इलाज कर संस्था सच्ची पूजा कर रही है। इस अवसर पर भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, रक्तवीर चौधरी अजय सिंह, डॉ. आशा राठी, प्रवीण संजन, पवन प्रयास, डॉ. जयन्त शर्मा, अमित नवमान आदि मौजूद रहे।

●शमशाद मार्केट पर हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा ।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शमशाद मार्केट पर शनिवार देर शाम अंसार अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी नगला जमालपुर थाना सिविल लाइन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आसिफ पुत्र नौशाद निवासी आफताब मंजिल थाना सिविल लाइन ने अंसार अहमद को गोली मार दी और भागने के लिए राहगीर मो. यासिर पुत्र मो. इरफान निवासी फिरदौस नगर मेराज अस्पताल के निकट से पिस्टल दिखाते हुए स्कूटी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आसिफ को बरौला पुल के निकट से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, लूटी गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी शातिर किस्म का अपराधी रहा है।

● पूर्व विधायक के सपा में शामिल होने पर समर्थकों ने बांटी कई स्थानों पर मिठाई  ।पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान के दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर अलीगढ़ में कई स्थानों पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान रासलगंज, शाहजमाल, भुजपुरा, ऊपरकोट में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटी। इस दौरान पार्षद हफीज अब्बासी, मुश्ताक अहमद, रफीउद्दीन, सलीम, राशिद, माज इदरीश आदि मौजूद रहे।

● आम आदमी पार्टी में नये साथियों को कराई सदस्यता ग्रहण । आम आदमी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष परवेज़ अली खान ने बताया कि मुकेश वार्ष्णेय नेताजी के नेतृत्व में सराय सुल्तानी में युवा साथियों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष परवेज अहमद ने दिल्ली प्रदेश में किये जा रहे कार्यों के विषय मे जानकारी दी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री दिल्ली प्रदेश अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर बहुत से नए युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें ज़िला अध्यक्ष महोदय द्वारा माला व टोपी पहनाकर स्वागत किया। शहर विधानसभा अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने बताया कि मो. फुरकान, मो. ज़ाहिद, मो. नावेद, मो. अनवार, दिलशाद, मयंक राठी, दिलीप वार्ष्णेय, सुभाष गुप्ता, गोपाल वार्ष्णेय, सागर सारास्वत, अनिल गुप्ता, हरिओम शर्मा आदि साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष संतीश चंद्र शर्मा, ज़िला महासचिव हेमेन्द्र कुमार, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य स्वालीन सैफी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रभात खांडे आदि मौजूद रहे।

●तहसीलदार इगलास ने विभिन्न भट्टो का निरीक्षण किया ।
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर तहसीलदार इगलास सौरभ यादव ने तहसील के विभिन्न भट्टो का निरीक्षण कर महिला श्रमिको की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही तहसीलदार सौरव यादव ने बताया कि ईट भट्टे पर महिला श्रमिकों की सुरक्षा, प्रकाश, आवास आदि से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया है तथा इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।

● हरदुआगंज में काव्य और हिंदी साहित्य सेवा करने के लिए  किया कार्यक्रम । जिला अलीगढ़ के कस्वा हरदुआगंज  जहां कभी साहित्य ने नया रूप पाया था। रविवार हरदुआगंज के नौजवान साथियों के द्वारा एक बार फिर से हरदुआगंज में काव्य और हिंदी साहित्य सेवा करने के लिए  कार्यक्रम आयोजित कराया। हरदुआगंज कस्बे के रणछोड़ दास सरस्वती शिशु मंदिर में बाल काव्य सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर देशराज यादव, डॉ राजीव लोचन, सुबोध कुमार गर्ग, रामकुमार आर्य, रविंद्र पाल शर्मा, केतन शर्मा, पारस चौहान भैया, गौरव शर्मा, यतेंद्र राज सिंह, संगम मित्तल, हितेश कुमार, साहिल खान,  प्रेम शंकर, नरेश कुमार आचार्य, संजय कुमार आचार्य, विशाल राजपूत, मयंक शर्मा,  आदि मौजूद रहे।

●नगरीय क्षेत्र की मोबाइल टीम के एलटी एवं वार्ड बॉय के साथ कि गई बैठक ।
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित बैठक में नगरीय क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मोबाइल टीम के एलटी एवं वार्ड बॉय की बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय क्षेत्र के प्रभारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ ने सभी वार्ड बॉय से फॉर्म पर सही एड्रेस लिखने, मोबाइल नंबर लिखने, आधार कार्ड का पता एवं वर्तमान निवास का पता भी लिखने के लिए निर्देशित किया। सभी वार्ड बॉय को फॉर्म पर साफ साफ शब्दों में व्यक्ति की जानकारी अंकित करने के लिए भी निर्देशित किया। थाना क्वार्सी में पाए गए 6 एवं देहली गेट में पाए गए 5 धनात्मक केस के लिए दो दो अतिरिक्त टीमों की व्यवस्था भी की गई। इस कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र की यूपीएससी के स्टैटिक एलटी का भी सहयोग लेने के लिए निर्देशित किया। मोबाइल टीम के सभी एलटी को दी गई एंटीजन की टेस्ट किट भी वापस ली गई व निर्देश दिया गया कि नगरीय क्षेत्र में सभी टेस्ट आरटीपी सीआर के माध्यम से ही किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह कल्याणी द्वारा भी एलटी  एवं वार्ड बॉय को फॉर्म पर सही पता अंकित किए जाने के निर्देश के साथ ही सभी टेस्ट आरटीपीसीआर से  करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अर्बन कोऑर्डिनेटर अकबर खान भी मौजूद रहे।

●आगरा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन को लेकर अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण । आगरा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन हेतु डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर रविवार को एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी तृतीय अनिल समानिया के साथ जोन सं 6 में स्थित 19 बूथो का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था देखी गई। इसमें डीएवी इंटर कॉलेज व धर्म समाज डिग्री कॉलेज पर मतदाताओं को खड़े होने के लिए गोला नहीं बनाया गया था। जिसे बनाने के निर्देश दिए। जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज में बूथ बनाने के लिए कमरा खुला नहीं पाया गया तथा कमरे में फर्नीचर रखा पाया गया जिसे प्रधानाचार्य से वार्ता कर कार्य प्रारंभ कराया गया। सभी संबंधित को निर्देश दिए गए कि रविवार सायंकाल तक प्रत्येक दशा में बूथ का कार्य पूर्ण करा लिया जाए।

● टप्पल पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार ।
थाना टप्पल पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश दीपक उर्फ मुर्गी पुत्र मुनेश जाट निवासी जरतौली रोड जट्टारी थाना टप्पल को वाजिदपुर से मादक जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दीपक के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि 12 नवंबर को दीपक ने सचिन अग्रवाल पुत्र सेवती अग्रवाल निवासी जट्टारी के घर मे घुसकर 10 लाख की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया था।

●यूपीLucknow : चार पूर्व विधायक सपा में शामिल हुए । 2 पूर्व सांसद सपा में शामिल हुए । चौधरी लियाकत अली,जमीरउल्ला भी सपा में शामिल ।
सगीर अहमद,सईद अहमद भी सपा में हुए शामिल। 

●ब्रेकिंग...राजस्थान सरकार  बीजेपी पूर्व मंत्री श्रीमती किरण जी माहेश्वरी का रविवार को निधन ।  ओम शांति ओम शांति ।√●MCP●

● लखीमपुर खीरी : भारत नेपाल सीमा के गांव चंदन चौकी में भारी मात्रा में खाद की तस्करी बड़ा जोरों से चल रही है नेपाल में इस समय गेहूं की बुवाई चल रही है । भारत के किसानों को खाद नसीब नहीं हो रही नेपाल के किसानों तस्करों द्वारा भरपूर खाद पहुंचाई जा रही है । सुरक्षा एजेंसियों के नाक के नीचे से हो रही तस्करी तस्करों का है बहुत बोलबाला तस्कर कमा रहे हैं बहुत मोटा पैसा ।

● ब्रेकिंग :अम्बेडकरनगर : अमीन हत्या कांड अपडेट : प्रेमिका ने ही कराई है अमीन की हत्या केदार नगर क्षेत्र की ररहने वाली है आरोपिता । पुलिस के गिरफ्त में आये हत्यारोपी जल्द हो सकता है खुलासा । प्रेमिका व भाई तथा मालीपुर थाना क्षेत्र के एक आरोपी ने मिलकर की थी हत्या । पन्नी में बाध कर मालीपुर थानाक्षेत्र के नेमपुर पुल के नीचे आरोपियों ने फेंकी थी लाश । मामले का पुलिस कर सकती है खुलासा : सूत्र ।

●लखनऊ - यूपी विधानपरिषद चुनाव के मद्देनजर डीएम का आदेश, शराब बिक्री प्रतिबंधित करने के दिए आदेश, अब शराब की दुकानें बंद रहेंगी, 1 दिसंबर को मतदान होने तक दुकानें बंद रहेंगी, काउंटिंग के दिन 3 दिसंबर को भी बंदी रहेगी।

●लालू को विपक्ष का नेता, तेजस्वी को डिप्टी CM बनाना, नीतीश की सबसे बड़ी भूल : गिरिराज सिंह ।

●अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी लव जेहाद जैसे कानून का विधान सभा में जमकर विरोध करेगा।

● लखनऊ : देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना का विवादित बयान । लव जिहाद कानून मुसलमानों को परेशान करने के लिये लाया गया । इस कानून के बाद अब हिंदुस्तान में हिंदुस्तान का बंटवारा होगा । उत्तर प्रदेश में लव जिहाद कानून लागू होने पर भड़के मुनव्वर राना ।

●अखिलेश यादव :  पार्टी में महत्वपूर्ण लोग शामिल हुए हैं पश्चिम यूपी में प्रभाव रखने वाले नेता शामिल हुए हैं । मेरा सपना प्रधानमंत्री बनने का नहीं है मेरा सपना यही है कि प्रदेश में विकास हो सपा कि नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे । किसानों के ऊपर इतना अन्याय किसी सरकार ने नहीं किया होगा, भाजपा किसानों पर अतंकी हमला कर रही है । जबसे भाजपा की सरकार आई है सबसे ज्यादा किसान और गरीब परेशान हुए हैं । किसानों को उनके धान की कीमत नहीं मिली, किसान काले कानून के खिलाफ खड़े है सपा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर  रहेगी ।

● यूपी के बलरामपुर जिले में आग और धमाके से घर में लगी आग,एक हिस्स क्षतिग्रस्त। पत्रकार राकेश सिंह समेत दो की हुई मौत, डीएम व एसपी मौके पर पहुँचे,फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी, देहात कोतवाली के ग्राम कलवारी की घटना ।

● लखनऊ :चार पूर्व विधायक और 2 पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री चौधरी लियाकत अली समेत पूर्व विधायक ज़मीरउल्ला, सगीर अहमद और सईद अहमद हैं। सपा में शामिल होने वालों में पूर्व सांसद विजेन्द्र सिंह और ठाकुर रनवीर सिंह भी हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामदुलारे भार्गव और अब्दुल रशीद खॉ भी सपा की सदस्यता ले रहे हैं।

● ये कैसा दौर है कितने कम्बख़्त-बदबख़्त लोग है यक़ीनी तौर पर राक्षस ही रहे होंगे । तभी तो बेटी को बैग में पैक किया और फिर प्लास्टिक के 3 बोरों में बांधकर उसे मरने के लिए कचरे के ढेर पर फेंक गए । कुत्तों का कलेजा भी नही काँपा अपने कलेजे के टुकड़े को फेंकते हुए । नन्ही-बेटी का फिलहाल इलाज जारी है ।आप सब की दुआओं की जरूरत है । घटना मेरठ की है ।

●कानपूर ब्रेकिंग... डायल 112 की PRV 0425 के चालक की सूझ बूझ ने टाला बड़ा हादसा । मामला बिधनू थाना अंतर्गत कानपूर घाटमपूर हाईवे का है जहा देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो हूटर बजाते हुए ईवेंट पर जाती हुई  डायल 112 की PRV 0425 से आगे निकलने की होड़ मे टकराने से बची । अपने आपको सकुशल बचाने के बाद स्कॉर्पियो को PRV कर्मचारियों द्वारा रोका गया जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार भाजपा नेता होने का रौब गाँठने लगे ।
●पंजाब : संडे मार्केट में चेतावनी नहीं मानने वाले दुकानदारों से कब्जे हटवाए ।

 ●पंजाब : वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने संत वरियाम सिंह दहिया चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल बिली चुहारमी का किया उद्घाटन ।

 ● पंजाब :रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाया गुरुद्वारा श्री बेर साहिब ।

 ● पंजाब :मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को लड़की ने पीछा कर पकड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना ।
 
 ● विधायक बावा हेनरी ने गोबिंद नगर में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन ।

●लखनऊ -  विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा ने झोंकी ताकत, शिक्षक को सीटों पर भाजपा जीती तो बनेगा इतिहास, विधान परिषद चुनाव में पार्टी ने उतारे प्रत्याशी, पहली बार शिक्षक सीट पर उतारे अधिकृत प्रत्याशी, शिक्षक कोटे की 11 सीटों के चुनाव की घड़ी नजदीक ।

● लखनऊ - बैंकों में बंदी, शहर के एटीएम खाली, बैंकों में शनिवार से आज तक अवकाश, बैंकों के दावे और सुविधाएं में अंतर, शादियों के मौसम में बैंक बंदी से बड़ी परेशानी, एटीएम खाली होने से लोगों को भटकना पड़ रहा ।

● वाराणसी-  पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, घाटों पर पैरा मिलिट्री तैनात, ललिता घाट से राजघाट तक प्रवेश प्रतिबंधित, घाट के 200 मीटर तक की गई बैरिकेटिंग ।

●वाराणसी-  पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, पीएम मोदी करेंगे वेबसाइट का उद्घाटन, पावन पथ के नाम से तैयार वेबसाइड, पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई वेबसाइट, काशी में पर्यटकों के लिए बना वेबसाइट ।

● वाराणसी-  PM ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों की कोरोना जांच, 6 हजार सुरक्षा कर्मियों की हुई जांच, 5 हजार की आ चुकी रिपोर्ट,सभी निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकाल के अंतर्गत की जांच ।

● BJP नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना की वजह से निधन। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था ।

●असम में आने वाले विधानसभा के मद्देनज़र आज सुबह 10 बजे राहुल गांधी और असम के सीनियर कांग्रेस नेताओं के बीच वीडियो कांफ्रेसींग के ज़रिए बैठक होगी ।

●दिल्ली पुलिस ने रूट डायवर्जन किया, टिकरी, सिंघु बॉर्डर पर मूवमेंट बंद रहेगा, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की ।

● वाराणसी : कार्तिक पूर्णिमा पर सहालग की सबसे बड़ी लगन ।बनारस जनपद में  लगभग 7-8 हजार शादियां होने का अनुमान । देव दीपावली पर शादियों की सबसे बड़ी लगन । प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर बनारस में शादी ही शादी, यातायात व्यवस्था संभालना है वाराणसी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती ।सभी होटल, बैंक्वेट, लान, पार्कों में जगह नही ।

●PM मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता किरण महेश्वरी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया ।

●किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी की गई। गाजीपुर बॉर्डर को पुलिस ने बड़े-बड़े बोल्डर लगाकर ब्लॉक किया।

● उन्नाव : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से तेज रफ्तार कार पलट गई, कार सवार महिला SHO और दो बेटियां घायल, कार ड्राइवर को भी आई गंभीर चोट, घायल उमा अग्रवाल रायबरेली में महिला इंस्पेक्टर, औरास क्षेत्र के 264 माईल स्टोन पर हुई घटना ।

●मुम्बई : किसान आंदोलन विश्व को एक संदेश है। लाखों-करोड़ों किसान दिल्ली की सीमा पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें आतंकवादी, खालिस्तानी बोलते हो। ये पूरे विश्व के किसानों का अपमान है: संजय राउत, शिवसेना ।

● उन्नाव : माखी कांड में पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह का निधन ।विगत काफी दिन से वह ऑन बेड थे । रायबरेली में मार्ग दुर्घटना में वह हुए थे गभीर रूप से घायल । लखनऊ व दिल्ली तक मे हुआ था इलाज । इस एक्ससीडेंड मे पीड़ित परिवार के दो लोगो का उसी दिन निधन हुआ था ।

 ● रिटायर्ड आईपीएस अफसर और लखनऊ के एसएसपी रह चुके बीबी बक्शी का नोएडा में बीती रात निधन ।
उनकी उम्र 74 साल थी और वे  DIG गोरखपुर के पद से 2006 में रिटायर हुए थे । वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे ।शुगर के मरीज थे पिछले कुछ दिनों गम्भीर रूप से अस्वस्थ थे ।

●लखनऊ :मनरेगा घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सचिदानंद दुबे की बढ़ी मुश्किलें  । सचिदानंद दुबे पर केश चलाने को मिली अनुमति ।सीबीआई को केस चलाने को अनुमति । सचिदानंददुबे पर योजना का पैसा हड़पने का लगा है आरोप । बलरामपुर डीएम रहते सचिदानंद दुबे ने योजना का पैसा हड़पा ।मैनपुरी स्थित घर मे छापेमारी के दौरान मिले थे 51 लाख रुपये । सीबीआई ने की थी रिटायर्ड अफसर सचिदानंद दुबे के घर छापेमारी ।

●लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर । जहां वो विकास के कार्यों का जायजा ले रहे है । वहीं रास्ते में गाड़ी रुकवाकर जनता का हाल-चाल लिया ।

  ●संजय राउत का वार- दुनिया को संदेश है किसान आंदोलन, आप बता रहे खालिस्तानी ।

●मुंबई:-बीएमसी ने कोविड 19 नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 10 करोड़ जुर्माना, अब लोगों को बांटे जाएंगे फ्री मास्क ।

●MSP रहेगी जारी, मंडी नहीं होगी खत्म’, किसानों के प्रदर्शन ◆के बीच केंद्रीय मंत्रियों का ट्वीट ।

◆ED व CBI को सरहद पर भेजना चाहिए, किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल क्रूरता" :शिवसेना का केंद्र पर वार ।

●शिवसेना के संजय राउत ने कहा- आप किसानों पर बंदूकें ताने कर खड़े हो, अगर ऐसा चीन की सीमा पर करते तो लद्दाख में चीनी नहीं घुसते ।

●दिल्ली-  तिहाड़ जेल के अंदर कैदी की हत्या से सनसनी, कैदी की चाकू मारकर निर्मम हत्या की गई, तिहाड़ जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा, तिहाड़ जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ।
    
===The...===

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई