√• अमेरिका में साइबर हमले के बाद लगी इमरजेंसी, पाइपलाइन कंपनी को बनाया गया निशाना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अमेरिका में साइबर हमले के बाद लगी इमरजेंसी, पाइपलाइन कंपनी को बनाया गया निशाना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अमेरिका में सबसे बड़े साइबर हमले के बाद इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है । 9 अप्रैल रविवार को ये हमले देश की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन की कंपनी कोलोनियल पर किए गए । अमेरिका के पूर्वी तट के राज्यों में डीज़ल, गैस और जेट ईंधन की 45% सप्लाई इसी पाइपलाइन से होती है । फिलहाल यहां कामकाज बंद हो गया है । सेवा को फिर से शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर का चल रहा है । साइबर अटैक के बाद बाइडेन प्रशासन ने आपातकाल की घोषणा कर दी है ।
कहा जा रहा है कि, हैकर्स ने इस पाइलपालन की साइबर सिक्योरिटी पर शुक्रवार को हमला किया था । इस सायबर हमले के बाद 18 राज्यों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं । एक्सपर्ट का कहना है कि इस हमले के बाद ईंधन की कीमतों में 10 मई सोमवार को 2-3 फीसदी का इज़ाफा हो सकता है । साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कीमतें और भी बढ़ सकती है ।
दावा किया जा रहा है कि रैन्समवेयर हमला डार्कसाइड नाम के एक साइबर-अपराधी गिरोह ने किया है । कहा जा रहा है कि कोलोनियल नेटवर्क में सेंध लगाई और लगभग 100GB डेटा को अपने कब्ज़े में ले लिया था । इसके बाद हैकरों ने कुछ कंप्यूटरों और सर्वरों पर डेटा को लॉक कर दिया और शुक्रवार को फिरौती की मांग की थी । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# साइबर हमला#अमेरिका#हैकर्स

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..