घाटकोपर :बस आगार से पंतनगर तक रास्ता हुआ बंद /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by : Agency..©√●Metro City Post●
मुंंबई- घाटकोपर, / ◆रिपोर्ट : स्पर्श देसाई... 
घाटकोपर पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला अंधेरी लिंक रोड पर लक्ष्मीपूल को जोखिम कारक मानते हुए बीएमसी ने घाटकोपर बस डिपो से लेकर पंतनगर तक का रास्ता बंद करने पर सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया था । किसी भी प्रकार की प्राथमिक सूचना दिए बगैर रिपेरिंग के लिए यह पूल बंद कर दिया था ।
 हालांकि बीएमसी की पूल रिपेरिंग कमिटी ने 17 मई को ही बीएमसी को रिपोर्ट कर दी थी कि, यह पूल रिपेरिंग करने के लिए 6 महीने तक बंद कर दिया जाएगा , पर इस बात की जानकारी बीएमसी ने एन वार्ड की ऑफिस या ट्राफिक विभाग  को नहीं दी थी । परिणाम स्वरूप ट्रैफिक जाम हो गया था और  विकल्प स्वरुप सारे ट्रैफिक को एलबीएस रोड का प्रयोग करना पड़ा था । जिसके परिणाम स्वरूप एलबीएस रोड पर चक्का जाम की स्थिति का निर्माण हो गया था । इसके मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस की नगर सेविका राखी जादव और भूतपूर्व नगरसेवक प्रवीण छेडा ने बीएमसी से जवाब भी मांगा हैंं । इस मामले को लेकर इस संदर्भ में मीडिया भी वहां पहुंच गई थी मगर एन वार्ड के उच्च अधिकारी इन लोगों ने मीडिया के साथ बातचीत नहीं की थी। अधिकारी लोग बातचीत करने को तैयार ही नहीं थे ।
कहां जाता हैं कि इस नये पूल को जून महिने के पहले सप्ताह में कभी भी तोड़ा जायेगा । बाद में नया पूल बनते बनते छे: महिना लग जायेगा । तब तक मोन्सून भी शुरु हो जायेगा ।
BMC की और से युं अचानक पूल बंद कर देने पर और कोई पूर्व जानकारी ना देने पर लोगो में भारी आक्रोश हैं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Metro City Post●के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई