गोवा और महाराष्ट्र के तटिय ईलाकों में पहुंचा मोन्सून

मुंंबई.



मुंंबई,
द क्षिणी राज्य केरल में एक हफ्ते देर से दस्तक देने वाला मानसून गोवा और महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र और गोवा में जहां झमाझम बरसात हुई, वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई मानसून पूर्व बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। ओडिशा में मानसून के शुक्रवार तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि बिहार में अगले 72 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुंबई स्थित दफ्तर के अधिकारी केएस होसलीकर ने कहा कि महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून पहुंच गया है, और अगले कुछ दिनों में राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दो-तीन दिन में राज्य के दूसरे इलाकों में भी मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक मानसून के गोवा पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। लेकिन गुरुवार को ही मानसून पहुंच गया। दूसरी ओर, मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल दफ्तर के अधिकारी आरआर त्रिपाठी ने बताया कि ग्वालियर के साथ ही साथ भिंड और सीहोर जिले कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज झोंके के साथ मानसून पूर्व बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर और उज्जैन के कई हिस्सों में भी गरज और तेज हवा के साथ बरसात होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 28 जून तक मानसून पहुंचेगा। वहीं, भुवनेश्वर में मौैसम विभाग केंद्र के निदेशक एचआर विस्वास ने बताया कि ओडिशा में 10 दिन की देरी से शुक्रवार को मानसून के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके चलते मानसून के आगमन का रास्ता साफ हो सका है। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर समेत गंजम, गजपति, पुरी, खुर्द, बालासोर, जगतसिंहपुर और मयूरभंज जिलों के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही मानसून पूर्व बरसात हुई। उप्र में पारा लुढ़का, उमस ने किया बेहाल उत्तर प्रदेश में बुधवार को विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को बूंदें तो नहीं पड़ीं, लेकिन दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से मौसम में नरमी रही। धूप के बीच बादल छाये रहे। हालांकि जिन जगहों पर तेज धूप खिली वहां चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सूबे अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को भी मौसम में नरमी बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही होगी। राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह धूप के बीच बादलों की लुकाछिपी चलती रही। लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई (साभार )

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई