मुंबई में जोरदार बारिश: कई जगहों पर भरें पानी

मुंबई,
मानसून  27 जून  को मुंबई में प्रवेश किया हैं । गुरुवार दिनांक 27 को रिमझिम बारिश के बाद 28 जून शुक्रवार को सुबह सुबह को जोरदार बारिश का प्रारंभ हुआ था ।शुक्रवार सुबह मुंबई, कल्याण, डोम्बीवली और पालघर सहित कई जगहों पर जोरदार बारिश का प्रारंभ हुआ था ।27 जून जब रिमझिम बारिश का प्रारंभ हुआ तब  मुंबई का तापमान  31 सेल्सियस था ,जो फौरन गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ।
मुंबई के लिए हवामान विभाग ने यह संभावना जताई थी कि मुंबई में बारिश आते आते 5 दिन लग सकते हैं, मगर इस आगाही के दूसरे ही दिन रिमझिम बारिश से प्रारंभ हुआ था,जो उसके बाद 28 जून को सुबह सुबह में ही जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ था ।
इस बारिश के चलते मुंबई के निचले हिस्सों में पानी भर जाने की खबर आने लगी थी । जिसमें घाटकोपर, जूना कुर्ला, धारावी, सायन, अंधेरी, कांदिवली और बोरीवली के साथ दूसरे कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को तकलीफ़ का सामना करना पड़ा था ।
इस बारिश की चलते मुंबई के ट्राफिक पर भी असर हुआ था । व्हिकल यातायात धीमा चल रहा था ।
 इस बारिश के कारण मुंबई के लोगों को गर्मी से राहत मिली थी । मुंबई के लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। अब की बार मुंबई में बारिश देरी से हुई हैं ।
इसी दौरान दोपहर को इस बारिश ने जोर पकड़ा था और मुशलाधार बारिश हुई थी।
दिनांक 27 जून को रात 11 बजे घाटकोपर पूर्व में 60 फिट रोड़ के सड़क किनारे पर लगे एक इलैक्ट्रिक पोल के बोक्स में इस बारिश के चलते शोर्ट सर्किट के चलते आग लग जाने से पूरा बोक्स जल गया था और उस पोल की बिजली चली गई थी पर किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ था ।
दोपहर की बारिश के साथ साथ बिजली भी कड़क रही थी ।
इस बारिश के चलते दूसरे नुकसान की कोई खब़र नहीं मिली थी । शुक्रवार को मुंबई में 100मिमि तक बारिश होने का अनुमान है ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•के लिए...

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई