एक केस के सिलसिले में राहुल गांधी मुंबई की शिवरी कोर्ट में उपस्थित हुए/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by : Agency & अख्तर अली सिद्दीकी।
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
महानगर मुंबई में एक बार फिर राहुल गांधी पधारे हैं ।
4 जून गुरुवार को सुबह सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर जब राहुल गांधी उतरे तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोग जैसे मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलींद देवरा, एम एल सी चरणजीतसिंह सप्रा, कृपा शंकर सिंह जी, संजय निरुपम, एकनाथ  गायकवाड़ से दूसरे पदाधिकारीगण के साथ साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लोग मौजूद थे । यहां राहुल गांधी का का भावभरा सम्मान किया गया ।
राहुल गांधी की मुंबई यात्रा का प्रमुख कारण था एक केस, जो शिवरी की अदालत में दाखिल किया गया था । इसलिए राहुल गांधी का पूरा काफिला शिवरी कोर्ट गया था ।
केस की विगत कुछ इस तरह की हैं कि साल 2017 में मशहूर पत्रकार और विचारवादी गौरी लंकेश की हत्या के बाद राहुल गांधी और सीपीआई एम के नेता सिताराम येचुरी ने शक जताया था कि इस हत्या के पीछे RSS यानि कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता लोगों का हाथ होने की संभावना हैं ‌।
इस बात के मद्देनजर RSS के कार्यकर्ता और धारा शास्त्री धृतिराम जोशी ने राहुल गांधी और सीपीआईएम नेता सिताराम येचुरी के खिलाफ अदालत में अपनी निजी रिपोर्ट लिखाने पर राहुल गांधी को मुंबई की शिवरी कोर्ट में उपस्थित रहना पड़ा था ।
कोर्ट की सुनवाई में अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद पाये थे । इसलिए कोर्ट ने ₹ 15,000 की स्योरिटी पर राहुल गांधी को रिहा कर दिया था ।
एकनाथ गायकवाड़ ने राहुल गांधी की स्योरिटी दी थी ।
कोई अधटित बनाव ना बने इसलिए कोर्ट बाहर पुलिस विभाग ने पूरा बंदोबस्त किया था ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Metro CityPost•News Channel के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई