DHFCL ने शेल कंपनियों को गुजरात और कर्नाटक चुनाव के पहले1,160 करोड़ रुपये दिए थे/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई,रिपोर्ट स्पर्श देसाई
कोबरापोस्ट की रिपोर्ट का दावा है कि डीएचएफसीएल ने शेल कंपनियों को गुजरात और कर्नाटक के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले 1,160 करोड़ रुपए की ये रकम दी है।
रिपोर्ट का दावा है कि इनमें से ज्यादातर प्रोजेक्ट्स या तो रोक दिए गए हैं या स्थगित कर दिए गए हैं और लोन एनपीए का रूप ले रहे हैं ।
रिपोर्ट का दावा है कि अपने संदिग्ध लेन-देन से डीएचएफसीएल और वाधवां ग्रुप शेल कंपनियों ने सेबी की जानकारी साझा करने से जुड़े नियम, जोखिम-प्रबंधन दिशा-निर्देश, एनएचबी के निर्देश, कॉरपोरेट गवर्नेंस के मानदंडों और फेमा का उल्लंघन किया है । अगर डीएचएफसीएल “बैड लोन” का हवाला देकर डूब जाती है तो वो पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक मुश्किल में आ जाएंगे जिन्होंने इसे लोन दिए हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि छोटी शेल कंपनियों के पास ना तो इतने पैसे होंगे और ना ही ऐसी संप्त्ति जिसे गारंटी के तौर पर दिखाया जा सके। उनके किसी एसेट पर भी लोन वापसी तक रोक नहीं लगाई जा सकेगी क्योंकि उनके पास ऐसा कुछ होगा ही नहीं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
♥Metro City Post♥News Channel के लिए. ..
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..