श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ भूमि पर परमात्मा महावीर स्वामी का जन्मोत्सव (वांचन) भव्यातिभव्य धूमधाम से किया गया / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
●Photo by Agency● ◆ मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई ◆ श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ भूमि पर परमात्मा महावीर स्वामी का जन्मोत्सव (वांचन) भव्यातिभव्य धूमधाम से हुआ था। महोत्सव के कुछ खास बिंदु चर्चा चक्रवर्ती पू.आचार्य भगवंत श्री धनचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.की 101 वी पुण्यतिथि एवं शासन दीपिका साध्वी श्री मुक्तिश्री जी की 14 वी पुण्यतिथि मनाई गई थी। उन दोनों का गुणानुवाद किया गया था। धूप दीप माल्यार्पण वासक्षेप आदि कार्य किये गये थे । जन्म वांचन महोत्सव के अंतर्गत धर्मसभा में मुनि श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.ने राजगढ़ से भोपावर तीर्थ पैदल संघ यात्रा का श्री पुखराज मांगीलालजी मेहता परिवार को शुभ मुहूर्त दिया था। दिनांक 11 सितंबर को निकाली जायेगी धर्मयात्रा । शास्वती श्री नवपद ओलीजी की भी हुई थी घोषणा। दिनांक 05 अक्टूबर आश्विन सुदि सप्तमी से प्रारंभ होगी यह महान आराधना। जन्म वांचन से संबंधित 14 स्वप्न पालनाजी, आरती, केशरछापा आदि की कई शानदार बोलियां लगाई गई थी। उसके बाद में पालना जी, सपनाजी आदि का निकाला गया था वरघोडा।उसी दिन मंदिर में रात्रि जागरण भक्ति ...