*दुनिया की सबसे खतरनाक लैब, जहां प्रयोग के लिए काट दिए जाते थे जिंदा इंसानों के अंग, शरीर में डाल देते थे बीमारियों का वायरस*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*दुनिया की सबसे खतरनाक लैब, जहां प्रयोग के लिए काट दिए जाते थे जिंदा इंसानों के अंग, शरीर में डाल देते थे बीमारियों का वायरस*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】आपने आज तक कई ऐसी लैब्स के बारे में सुना होगा जहाँ पर कई खतरनाक वायरस बनाए जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लैब के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक लैब कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं यूनिट-731 नाम की लैब की। जापान की सेना के सैनिकों ने साल 1930 से 1945 के दौरान चीन के पिंगफांग जिले में लैब बनाई थी। इसी लैब का नाम 'यूनिट 731' रखा गया था। इस लैब का चीन से कोई संबंध नहीं था लेकिन यहाँ पर जो भी एक्सपेरिमेंट किए जाते थे वो चीनी लोगों पर ही किए जाते थे। जापान सरकार के पुरालेख विभाग के पास रखे दस्तावेज में भी यूनिट 731 लैब का जिक्र मिलता है। लेकिन अब इन दस्तावेजों को जला दिया गया है।
इस लैब में इंसान को यातना देने के लिए भी एक बेहद ही खतरनाक प्रयोग किया जाता था जिसे फ्रॉस्टबाइट टेस्टिंग कहा जाता है। योशिमुरा हिसातो नाम के वैज्ञानिक को ऐसे अजीब एक्सपेरीमेंट करने में बेहद मजा आता था। ये देखने के लिए जमा देने वाले तापमान का हमारे शरीर पर क्या असर होता है, किसी व्यक्ति के हाथ-पैर ठंडे पानी में डुबो दिए जाते थे। जब उसका शरीर ठंड के कारण पूरा सिकुड़ जाता था तो उसके हाथ-पैर तेज गर्म पानी में डाल दिए जाते। इस प्रक्रिया के दौरान हाथ-पैर पानी में लकड़ी के चटकने की तरह आवाज करते हुए फट जाते थे। इस दौरान कई लोगों की जान गई लेकिन उसके बाद भी इस प्रयोग को बंद नहीं किया गया। बता दें कि यूनिट 731 लैब में मरूता नाम की एक शाखा थी जिसमे ये देखा जाता था कि इंसानी शरीर कितना टॉर्चर झेल सकता है। इसके लिए किसी व्यक्ति को बिना बेहोश किए धीरे-धीरे उनके शरीर का एक-एक अंग काटा जाता था ।
इसके अलावा एक प्रयोग में में जिंदा इंसानों के भीतर हैजा या फिर प्लेग के पैथोजन (वायरस) डाल दिए जाते। इसके बाद उसकी चीड़फाड़ कर के ये देखा जाता था कि इन बीमारियों का शरीर के किस हिस्से पर क्या असर होता है। इसके लिए इंसान के मरने का भी इंतजार नहीं किया जाता था बल्कि उसके जिन्दा रहते हुए ही ये चीरफाड़ की जाती थी। ऐसा माना जाता है कि इस लैब की सच्चाई दुनिया को पता न चले इसलिए इसके ज्यादातर रिकॉर्ड को जला दिया गया। इस रिसर्च में शामिल लोग जापान के कई विश्वविद्यालयों या अच्छे जगहों पर काम करने लगे थे,लेकिन आज तक किसी की पहचान और चेहरा सामने नहीं आया है।
यूनिट 731 लेब के बारे में*
यूनिट 731 ( जापानी : 731部隊, हेपबर्न : नाना-सान-इची बुटाई ) , [नोट 1] मंशु डिटैचमेंट 731 के लिए संक्षिप्त और कमो डिटैचमेंट के रूप में भी जाना जाता है [3] : 198 और इशी यूनिट , [5] एक गुप्त जैविक था और इंपीरियल जापानी सेना की रासायनिक युद्ध अनुसंधान और विकास इकाई जो द्वितीय चीन-जापान युद्ध (1937-1945) और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान घातक मानव प्रयोग में लगी हुई थी. यह इंपीरियल जापान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए कुछ सबसे कुख्यात युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार था । यूनिट 731 हार्बिन के पिंगफैंग जिले में स्थित था , जो जापानी कठपुतली राज्य मांचुकुओ (अब पूर्वोत्तर चीन ) का सबसे बड़ा शहर था, और पूरे चीन और दक्षिण पूर्व एशिया में सक्रिय शाखा कार्यालय थे।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# लेब



Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..