*मानव सेवा के करिअर में भी महिलाएं पीछे नहीं हैं, कहा सुमन अग्रवाल ने,इंटरनेशनल वूमंस डे पर महिला हेल्थ वर्कर्स-पुलिसकर्मी सम्मानित हुए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मानव सेवा के करिअर में भी महिलाएं पीछे नहीं हैं, कहा सुमन अग्रवाल ने,इंटरनेशनल वूमंस डे पर महिला हेल्थ वर्कर्स-पुलिसकर्मी सम्मानित हुए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई से सटे ठाणे जिले के कलवा में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी सुमन अग्रवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बरकरार रख जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य के क्षेत्र दरअसल ऐसे करिअर हैं, जो मानव सेवा में अपनी अमूल्य भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि हेल्थ वर्कर्स व पुलिसकर्मियों का समाज से गहरा सरोकार हुआ करता है। जिस तरह महिलाएं आज हरेक क्षेत्र में सफलता के नित नए परचम लहरा रही हैं, समाज के उक्त दोनों अहम स्तंभ भी उनसे अछूते नहीं हैं। अपनी दमकदार कामयाबी की इबारत उन्होंने यहां भी उकेरी है। कुल मिलाकर बात यह कि मौजूदा दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं। तभी तो महिलाओं को पुरातनकाल से ही हमारा समाज देवी के रूप में पूजता चला चला आ रहा है । ऐसी सराहना की सुप्रसिद्ध वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती सुमन आर अग्रवाल ने।
वे इंटरनेशनल वूमंस डे पर ठाणे मनपा के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कांग्रेस व्दारा आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं।
समारोह में श्रीमती अग्रवाल के हाथों कलवा अस्पताल की 150 महिला डॉक्टरों व नर्सों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया था साथ ही इस अवसर पर महिला पलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कलवा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजू शेट्टी,वंदना शेट्टी, ठाणे महिला कांग्रेस की अध्यक्षा वैशाली भोसले, कल्पना हज़ारे, ठाणे शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग केअध्यक्ष फिरोज़ खान,ठाणे शहर कांग्रेस की महासचिव माधुरी रांगले, रंजना गुप्ता, स्वाति जाधव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
【 Photos by MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#अंतरराष्ट्रीय महिला दिन




Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..