आदिवासी महिलाओं का सशक्तिकरण के मद्देनजर हुआ कार्यक्रम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*आदिवासी  महिलाओं का सशक्तिकरण के मद्देनजर हुआ कार्यक्रम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई से सटे ठाणे की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोककल्याण के कार्यों में निरंतर कार्यरत रोटरी क्लब व्दारा पालघर जिले के विविध दुर्गम आदिवासी इलाकों में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जीवनावश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया । मुख्य अतिथी डिस्ट्रिक्ट ३१४१ के गवर्नर डॉ.राजेंद्र अग्रवाल ने बताया की,इस दो दिवसीय  कार्यक्रम के तहत विरार के एक स्कूल में 500 छात्राओं को सैनिटरी पैड,मनोर के आस्था अस्पताल में महिला मरीजों की मुफ्त प्रसूति एवं न्यूट्रिशन सामग्री और गांव की महिलाओं-लड़कियों को दूरदराज से पानी ढो कर लाने से छुटकारा दिलाने के लिए 226 वॉटर व्हील्स बांटे गए। इस दौरान ग्लोबल विकास नामक संगठन के कार्यालय समेत उचट क्षेत्र के आस्पी स्कूल का भी दौरा कर वहां के हालात का अवलोकन किया गया। साथ ही अन्य 10 जगहों पर फलों का वृक्षारोपण भी किया गया।

रोटेरियन श्रीमती सुमन आर अग्रवाल के मुताबिक इस कार्यक्रम में दीपा गोयंका,जतिन पटेल,धरम पोद्दार, योगेश जेसरानी, लेना जेसरानी,हर्षा घड़ियाली समेत रोटरी क्लब के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ नार्थ/वेस्ट मालाड,रोटरी क्लब ऑफ पालघर, रोटरी क्लब ऑफ मनोर हाइवे, रोटरी क्लब ऑफ कफ परेड, रोटरी क्लब ऑफ पेनिनसुला सहित संगठन से जुड़े अनेक लोगों ने सहयोग प्रदान किया। ऐसा श्रीमती सुमन आर अग्रवाल ने हमें बताया था।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#रोटरी क्लब

Comments