Posts

Showing posts from February, 2026

*बुकिंग के 48 घंटों में हवाई टिकट रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*बुकिंग के 48 घंटों में हवाई टिकट रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बुकिंग के 48 घंटों में हवाई टिकट रिफंड के लिए नए नियम घोषित किए गए हैं। हवाई टिकट रद्द करने पर 48 घंटे के भीतर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा  टिकट में बदलाव भी दो दिनों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किया जा सकता है। हवाई टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) ने नए नियमों की जानकारी दी है। डीजीसीए ने बताया है कि अब यात्री बुकिंग के 48 घंटों के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द कर सकते हैं या उसकी तारीख और समय बदल सकते हैं हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें लागू होंगी। यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक एक नया नियम पेश करते हुए डीजीसीए ने यह भी कहा कि यदि टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया जाता है और यात्री बुकिंग के 24 घंटों के भीतर कोई गलती करता है यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो उस व्यक्ति के नाम पर त्रुटि को सुधारने के लिए एयरलाइंस से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्रैवल एजेंटों/पोर्टलों के माध्यम से टिकट खरी...

*मुलुंड पश्चिम में पुलिस कार्रवाई के विरोध में फेरीवालों का प्रदर्शन*/रिपोर्ट नेहा सिंह

Image
*मुलुंड पश्चिम में पुलिस कार्रवाई के विरोध में फेरीवालों का प्रदर्शन*/रिपोर्ट नेहा सिंह   मुंबई/ रिपोर्ट नेहासिंह】महानगर मुंबई का मायावी उपनगर मुलुंड पश्चिम में जे.एन. रोड पर पुलिस द्वारा फेरीवालों को धंधा न लगाने देने के विरोध में पात्र फेरीवालों ने अनोखा प्रदर्शन किया। आक्रोशित फेरीवालों ने अपने फल और सब्जियां सड़क पर फेंककर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई हैं और आक्रोशित फेरीवालों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से जे.एन. रोड पर उन्हें बैठने से रोका जा रहा है। जबकि पूरे मुलुंड परिसर की अन्य सड़कों पर फेरीवाले नियमित रूप से अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित स्थान “नो हॉकिंग जोन” घोषित नहीं है फिर भी केवल इसी सड़क पर सख्ती बर्ती जा रही है। प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने खुलकर बताया कि उनके पास वैध कागजात मौजूद हैं और वे नियमों के तहत व्यवसाय कर रहे हैं। कुछ फेरीवालों ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि योजना) के अंतर्गत बैंकों से ऋण लिया है। जिसकी किस्त चुकाने में अब उन्हें कठिनाई हो रही है। फेर...

*बंगाल चुनाव की सरगर्मी तेज,01 मार्च से तैनात होंगी सीआरपीएफ की 480 कंपनियां*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*बंगाल चुनाव की सरगर्मी तेज,01 मार्च से तैनात होंगी सीआरपीएफ की 480 कंपनियां*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) की लगभग 480 कंपनियां एक मार्च से तैनात की जाएंगी। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कार्य क्षेत्र में नियंत्रण स्थापित करना,विश्वास कायम करने के उपाय करना और चुनाव से संबंधित अन्य कार्य करना होगा। केंद्रीय बलों की ये कंपनियां चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी। राज्य में विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि लगभग 240 कंपनियों का पहला समूह एक मार्च को तैनात किया जाएगा जबकि इतनी ही कंपनियों वाला एक समूह 10 मार्च तक अपनी जिम्मेदारी संभालेगा। इन टुकड़ियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सीमा सुरक्षा बल,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल होंगे। राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित ...