*मुलुंड पश्चिम में पुलिस कार्रवाई के विरोध में फेरीवालों का प्रदर्शन*/रिपोर्ट नेहा सिंह

*मुलुंड पश्चिम में पुलिस कार्रवाई के विरोध में फेरीवालों का प्रदर्शन*/रिपोर्ट नेहा सिंह  


मुंबई/ रिपोर्ट नेहासिंह】महानगर मुंबई का मायावी उपनगर मुलुंड पश्चिम में जे.एन. रोड पर पुलिस द्वारा फेरीवालों को धंधा न लगाने देने के विरोध में पात्र फेरीवालों ने अनोखा प्रदर्शन किया। आक्रोशित फेरीवालों ने अपने फल और सब्जियां सड़क पर फेंककर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई हैं और आक्रोशित फेरीवालों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से जे.एन. रोड पर उन्हें बैठने से रोका जा रहा है। जबकि पूरे मुलुंड परिसर की अन्य सड़कों पर फेरीवाले नियमित रूप से अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित स्थान “नो हॉकिंग जोन” घोषित नहीं है फिर भी केवल इसी सड़क पर सख्ती बर्ती जा रही है। प्रदर्शन कर रहे विक्रेताओं ने खुलकर बताया कि उनके पास वैध कागजात मौजूद हैं और वे नियमों के तहत व्यवसाय कर रहे हैं। कुछ फेरीवालों ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि योजना) के अंतर्गत बैंकों से ऋण लिया है। जिसकी किस्त चुकाने में अब उन्हें कठिनाई हो रही है। फेरीवालों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण कई परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में दिनेश जाधव,रोहिदास देवाडे,स्वप्निल सूर्यवंशी,संतोष गुप्ता,राम शिंदे,सुदामा गुप्ता सहित कई अन्य विक्रेता उपस्थित थे। फेरीवालों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी सड़कों पर समान नियम लागू किए जाएं और पात्र फेरीवालों को आजीविका चलाने की अनुमति दी जाएं।

★ब्यूरो रिपोर्ट नेहासिंह√•Metro City Post•News Channel•#फैरी वाले#अन्याय, मुंबई#मुलूंड

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई