हिन्दी ऐतिहासिक फिल्म "पानीपत" विवादों के चलते रिलीज़ होगी या नहीं ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई




                 ●Photo Courtesy Google●               

                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

इस 6 दिसंबर को बिग बजट वाली ऐतिहासिक फिल्म पानीपत पूरे भारत में रिलीज होने जा रही हैं ।अभी हाल के दिनों में इस फिल्म का ट्रैलर रिलीज हुआ था । इसके बाद फिल्म विवादों फंस गई थी ।
जिसके तहत मराठी लेखक विश्र्वास पाटिल ने इस फिल्म स्टै लाने के याचिका दायर की थी । जो हाईकोर्ट ने रद करदी थी ।
अब इस फिल्म का विरोध करते हुए पालघर का अखिल भारतीय मराठा संघ मैदान में उतरा हैं ।
इस संघ के राष्ट्रिय सचिव प्रमोद जाधव का कहना हैं कि फिल्म के निर्माता आशुतोष गोवारीकर ने हमें यह आश्र्वासन दिया था कि फिल्म को रिलीज करने से पहले फिल्म के एतिहासिक किरदारों के परिवारों के लिए विशेष तौर पर स्क्रीनिंग रखी जायेगी । पर गोवारीकर अपनी बात से मूकर गये हैं और कोई विशेष स्क्रीनिंग ना रखते हुए फिल्म को रिलीज करने जा रहे हैं । हमारी मांग यह थी कि इतिहास को ज्यौ का त्यौ रखा जायें । उसमें मनधडंत कहानी को ना जोडी जाये ।
संध के महासचिव वैभव जाधव ने कहा था हमे शक है कि इस फिल्म में एतिहासिक पात्रो से छेडछाड की गई हैं । जिसका हमारा संघ विरोध करता हैं ।
संध के महा सचिव विनायक देशमुख ने कहा थाकि हमने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन पत्र दिया हैं । उसके बावजूद भी फिल्म को रिलीज किया जाता हैं तो उसका जोरदार विरोध किया जायेगा ।
गौरतलब हैंकि यह फिल्म मराठा साम्राज्य के नेता सदाशिवर्व भाउ और अफधानीस्तान के सम्राट अहमद शाह अब्दाली के बीच जो युध्द पानीपत के मैदान में खेला गया उसकी पृष्ठभूमि पर आधारित हैं ।
इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में संजय दत, अर्जून कपूर के साथ जिन्नत अमान और मोहनिश बहल हैं ।
अब यह देखना हैं कि यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होती हैं कि नहीं ?

रिपोर्ट स्पर्श देसाई ●Metro City Post News Channel●के लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई