√• महाराष्ट्र में लॉकडाउन नही, पर सख्त पाबंदियां लगीं, 'ब्रेक द चैन' अभियान की शुरुआत, परीक्षा पर लगी रोक, आर्थिक सहायता मिलेगी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• महाराष्ट्र में लॉकडाउन नही, पर सख्त पाबंदियां लगीं, 'ब्रेक द चैन' अभियान की शुरुआत, परीक्षा पर लगी रोक, आर्थिक सहायता मिलेगी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 अप्रैल मंगलवार को रात 08:30 शोशल मीडिया फेसबुक से राज्य की जनता को संबोधित किया था । उद्धव ठाकरे ने महामारी को मात देने के लिए 14 अप्रैल बुधवार रात से 'ब्रेक द चेन' मुहिम का ऐलान किया है । जिसके तहत राज्य में 15 दिनों का सख्त कर्फ्यू रहेगा । इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें । 14 अप्रैल से 15 दिन के लिए रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी । सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की किल्लत है जिसपर केंद्र से सहयोग की अपील की हैं । परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा दिया गया है । साथ ही 12 लाख निर्माण श्रमिकों को 1500 रुपये की राहत, फेरी वालों और रिक्क्षा चालकों को आर्थिक मदद का एलान भी किया था । वहीं अगले 1 महीने के लिए 7 करोड़ लोगों को 3 किलो गेहूं और 3 किलो चावल भी उपलब्ध कराया जाएगा । हालांकि बैंकिंग व अन्य जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी ।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है । राज्य पर काफी दबाव आ गया है । आज चारो तरफ से हमपर दबाव है, ऑक्सीजन की कमी है । कब तक हम केवल चर्चा करते रहेंगे । ये जो समय है अगर एकबार हमारे हाथ से निकल गया तो बहुत दिक्कत होगी । उन्होंने कहा कि हमें टीकाकरण को बहुत बढ़ाना होगा । शायद हम इसको खत्म नहीं कर पाएं लेकिन कोरोना की लहर को जरूर कम कर सकते हैं । अभी तक हम इस लहर के पीक तक पहुंचे हैं या नहीं ये नहीं मालूम । ये कहां तक पहुंचेगा नहीं पता ।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पिछले साल जिद और संयम की वजह से कोरोना पर हमने नियंत्रण पाकर दिखाया था लेकिन इसबार जो लहर है वो काफी खतरनाक है । 15 दिन बाद कितने केस होंगे ये कहना मुश्किल है । हम लड़ेंगे और इस जंग को जीतेंगे । मरीजों की जो संख्या बढ़ रही है वो भयावह है. दवाइयां कम पड़ रही है । आने वाले दिनों में हम इस स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने वाले हैं । जो जो करना संभव है, हम वो कर रहे हैं । अब कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है । मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन कुछ पाबंदियां जरूरी है । रोजी रोटी जरूरी है । जान बचाना भी जरूरी है । जान बचाना आज सबसे बड़ा मुद्दा है ।
हम आपको बताते हैं किन चीजों पर छूट रहेंगे और किसपर लागू होगी पाबंदी ? महाराष्ट्र में धारा 144 लगा दी गई है । अगले 15 दिन के लिए पूरा राज्य में बेवजह घूमने पर पूरी पाबंदी हैं । किसी भी व्यक्ति को आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकलना होगा ।
जरूरी सेवाओं को छोड़कर राज्य में सबकुछ बंद रहेगा । लोकल, बसें समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन खुले रहेंगे । ई-कॉमर्स और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे । बैंक में कामकाज जारी रहेंगे । होटल टेक अवे और होम डिलिवरी देंगे । कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोग कामगारों की कंस्ट्रक्शन साइटों के पास ही रहने की व्यवस्था करें । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..