√• राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में ट्रेलर-कार की टक्कर,5 लोगों की हुई मौत, सीएम गहलोत व्यक़्त की सहानुभूति/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में ट्रेलर-कार की टक्कर,5 लोगों की हुई मौत, सीएम गहलोत व्यक़्त की सहानुभूति/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना क्षेत्र में आज सुबह 15 फरवरी को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई । यह दूर्घटना मेगा हाइवे पर दुर्गापुरा गांव के पास ट्रेलर व कार में हुई । भिड़ंत से कार में सवार  5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गम्भीर से घायल हो गया । जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची थी और इस दूर्घटना की जानकारी ली थी । सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग गंगापुर से बालोतरा आ रहे थे ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए शोशल मीडिया ट्विटर पर ट्विट किया था। उन्होंने लिखा कि बाड़मेर के मंडली क्षेत्र में मेगा हाइवे पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है । मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें । घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है ।

बता दें तेज रफ्तार ट्रेलर टक्कर के बाद पलट गया, जिसकी बदौलत हाइवे पर लंबा जाम लग गया था ।  दौरान आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना मदद के लिए जुट गए थे । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद की तस्वीर इतनी भयानक थी कि लोगों की रूप कांप जाएं । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया । दौरान शवों को मोर्चरी में भिजवाया गया । वहीं मंडली थानाधिकारी दाऊद खान जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को मोर्चरी में भिजवाया । क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा कर जाम खुलवाया । हादसे में मारे गए लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई थी ।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई