जेम्स और ज्वेलरी क्षेत्र के लिए होगी स्थानिय तौर पर काउंसिल की स्थापना/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google

मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
सोना, हीरा एवं  ज्वेलर्सो के एसोसिएशन के जरिए स्थापित की गई पैनल की जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र के लिए स्थानिक काउंसिल की रचना करने के लिए हाल के दिनों में नई दिल्ली में चर्चा हो रही हैं । इस पैनल के चीप डीजीएफटी के डिरेक्टर्स जनरल आलोक त्रिवेदी जी हैं।
करीब 3 महीने पहले हूई 2 मीटिंगों में यह तय  किया गया था कि स्थानिक काउंसिल का संकुल बनाने की चर्चा, तीसरी मीटिंग में होगी । भारत डायमंड्स बूर्श के अध्यक्ष अनुप मेहता ने कहा था कि इन एसोसिएशनों का एक मुख्य एसोसिएशन तैयार किया जाना चाहिए । एक एसोसिएशन होने से स्थानिक ज्वेलरी की उत्पादन की शक्ति मजबूत होगी और ज्वेलरी की निर्यात पर ध्यान दिया जा सकेगा ।
जीजेपीईसी यानी कि जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी ईबजा, ऑल इंडिया एंड ज्वेलरी डॉमेस्टिक काउंसिल ( पहले की जीजेएफ और हाल की जीजेसी) एसोसिएशन ऑफ गोल्ड रिफाइनरी एंड मिन्ट्स ( एजीआरए एम) चेयरमैंन और दूसरे अधिकारियों की इस स्थानिय काउंसल में नियुक्ति की जाने पर की चर्चा हुई थी ।
 ए जी आर एम के प्रेसिडेंट राजेश खोसला ने बताया था कि स्थानिक काउंसिल काउंसिल में अलग अलग हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधि जैसे कि ज्वेलरी, रिफाइनरीज, बुलियन व्यापारी, हीरोंके व्यापारी लोगों का समावेश करने की चर्चा हुई थी जीजेसी के चेयरमैन श्रीमान अनंत पदमनाभन ने बताया था कि स्थानिय काउंसिल स्थापित करने का प्रथम चरण वित्त मंत्रालय के अंतर्गत होगा।
हिंदुस्तान ने 2018 में तीसरी तिमाही में 236.9 टन बूलियन की आयात की थी।
जो पिछले  साल की तुलना में इस तिमाही में  के दौरान 60%  आयात बढ़ी थी ।
इसमें ज्वेलरी के लिए ग्राहकों की डिमांड 148. 8 टन और  निवेश जिसमें लगड़ी और सिक्के की डिमांड 34.4 टन थी ,ऐसा  वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के रिपोर्ट में बताया गया हैं । 
साल 2017 में भारत में प्रति व्यक्ति के पास के सोना 0. 6 ग्राम था। जबकि हांगकांग में 6.2ग्राम, चाइना में 0 .7 ग्राम और यूएई में 4 .8 ग्राम सोना था । देश में सोने की निर्यात नवंबर 2018 तक 8.09 अरब डॉलर की थी। जो बीते साल की तुलना में इसी समय के दौरान 36% ज्यादा बताता हैं ।  इस तरह की बात कि जीजेईपीसी ने कही थी।
/रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट •के लिए

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई