√• एमके स्टालिन ने ली CM पद की शपथ, किया बड़ा एलान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• एमके स्टालिन ने ली CM पद की शपथ, किया बड़ा एलान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके सहित 34 सदस्य होंगे । स्टालिन ने दुरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है, साथ ही 15 सदस्य पहली बार मंत्री बने हैं । स्टालिन को आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी । स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया था । शपथ लेने के बाद पहली बड़ी घोषणा करते हुए कोरोना राहत के रूप में राज्य के 2.07 करोड़ चावल राशनकार्ड धारक परिवार को 4,000 रुपये प्रदान करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे । आदेश के मुताबिक 2,000 रुपये की पहली किस्त मई महीने में दी जाएगी । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दूध के दाम भी घटाने का ऐलान किया है ।
स्टालिन गृह के अलावा सार्वजनिक एवं सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं, जिला राजस्व अधिकारी, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन और दिव्यांगों के कल्याण विभाग को भी संभालेंगे । राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी ।
द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी महासचिव दुरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री होंगे. वह 2006 से 2011 के बीच द्रमुक सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे । विपक्षी अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम, कांग्रेस के पी चिदंबरम समेत गठबंधन के नेता, एमडीएमके अध्यक्ष वाइको और राज्य के शीर्ष अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं ।
दुरईमुरुगन उन 18 पूर्व मंत्रियों में शुमार हैं, जिन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है । चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमण्यन और उत्तर चेन्नई से पार्टी के नेता पी. के. सेकरबाबू उन व्यक्तियों में शामिल होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे । सुब्रमण्यन और सेकरबाबू को क्रमशः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग आवंटित किए गए हैं । पूर्व निवेश बैंकर पी त्यागराजन को वित्त और अंबिल महेश पोय्यामोझी को स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
# स्टालिन#शपथ ग्रहण

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..