√• 101 किलो वजन की पत्नी, पति के मुंह पर बैठी नशे में, पति की दम घुटने से मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• 101 किलो वजन की पत्नी, पति के मुंह पर बैठी नशे में, पति की दम घुटने से मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【 मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】रूस में एक महिला ने वजन बढ़ने के कारण अपने पति की मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है । महिला और उसके पति के बीच कहासुनी हो गई। इससे महिला नाराज हो गई और वह अपने पति के मुंह पर बैठ गई थी। पति 101 किलो पत्नी का वजन नहीं उठा सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी।
रूस की रहने वाली महिला "तात्याना ओ "पर अपने पति की हत्या का आरोप है। महिला का वजन 101 किलो था और उसके पति की मौत हो गई। कहा जाता है कि उसके पति ऐदर ने भी उससे जान बचाने की गुहार लगाई लेकिन महिला बहुत गुस्से में थी। पत्नी के वजन के कारण उसका पति सांस नहीं ले पा रहा था और उसकी मौत हो गई थी। पति ने जवाब देना बंद कर दिया तब महिला अपने पति के मुंह पर से उठी थी। तब तक उनके पति की मौत हो गई थी।
दंपति की बेटी ने घटना के बाद सबसे पहले पिता का शव देखा था। रूसी शहर नोवोकुज़नेत्स्क में रहने वाले इस परिवार के साथ हुई त्रासदी के बारे में उस महिला ने कहा कि उसका हत्या करने का इरादा नहीं था। वह अपने पति को शांत करना चाहती थी। वह लगातार बहस कर रहा था। वह उसका मुंह बंद करने के लिए उसके ऊपर बैठ गई। उन्होंने यह अनुमान नहीं लगाया था कि इससे उनकी मृत्यु हो जाएगी।
पहले तो महिला ने सही तथ्य नहीं दिखाया था। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट आई। जिसमें पता चला कि व्यक्ति की मौत दम घुटने से हुई है। महिला ने बताया कि दोनों रात में एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच कुछ गड़बड़ हो गई। इसके बाद हालात और बिगड़े थे।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#महिला#पति की मौत

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..