Posts

Showing posts from March, 2026

* बड़ीखबर...बीएमसी स्कूलों की स्थिति 2026: रिकॉर्ड बजट और बढ़ते नामांकन के बावजूद मराठी- हिंदी माध्यमों में भारी गिरावट और ड्रॉपआउट की चुनौती*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
* बड़ीखबर...बीएमसी स्कूलों की स्थिति 2026:  रिकॉर्ड बजट और बढ़ते नामांकन के बावजूद मराठी- हिंदी माध्यमों में भारी गिरावट और ड्रॉपआउट की चुनौती*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महामारी से पहले के वर्ष 2019-20 में बीएमसी स्कूलों में नामांकित छात्रों का अनुपात 36% (2,98,215) था। इस आंकड़े में 2021-22 में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह बढ़कर 42% (3,18,002) हो गया। जो अंततः 2024-25 तक 44% (3,10,085) पर स्थिर हो गया। बीएमसी के छात्रों की प्रतिधारण दर दर्शाती है कि 2015-16 में कक्षा 1 में नामांकित 100 छात्रों में से केवल 48 ही 2024-25 तक कक्षा 10 में बने रहे। बीएमसी के मराठी और हिंदी माध्यम के स्कूलों में छात्रों के नामांकन में पिछले दशक में क्रमशः 34% और 39% की गिरावट आई है हालांकि बीएमसी के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में साल 2015-16 से 2024-25 के बीच नामांकन में 54% की वृद्धि देखी गई है। सर्व शिक्षा अभियान आरटीई (2009) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) जैसी राष्ट्रीय पहलों के बावजूद जिनका उद्देश्य स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना है। बीएमसी शिक्षा विभाग के पास वार्ड...

*महाराष्ट्र के नए राज्यपाल तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा व बिहार के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*महाराष्ट्र के नए राज्यपाल तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा व बिहार के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार की देर रात को बड़े पैमाने पर राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिन में ही इस्तीफा दे दिया था और तमिलनाडु,बिहार समेत कई राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली,बिहार,पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र,तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश,नागालैंड,लद्दाख और तमिलनाडु में नए चेहरे नियुक्त किए गए हैं या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिल्ली में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (एलजी) बनाया गया है। बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे । जो सेना में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन.रवि को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए चौंकाने वाली रही...

*नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा और बेटा निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा और बेटा निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】बिहार की सियासत में बड़ा उलट-फेर होता नजर आ रहा है। अंतःपुर के नारद मुनि के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान कौन संभालेगा ? नारद मुनि के मुताबिक नीतीश कुमार ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की तैयारी कर ली है। पार्टी ने नीतीश के नामांकन के लिए सारे पेपर तैयार कर लिए हैं और वे कल नामांकन करेंगे। खबर यह भी है कि नीतीश कुमार 16 मार्च के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने तक वे बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में 89 सीटों के साथ भाजपा ने अपना दबदबा कायम किया था। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू ने 85 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही। एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामबिलास, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम का भी योगदान रहा। ऐसे में साफ है कि बिह...

*BRICS में सैन्य गठबंधन नहीं: पेस्कोव का ईरान पर बयान,आपसी मदद की जिम्मेदारी से इनकार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*BRICS में सैन्य गठबंधन नहीं: पेस्कोव का ईरान पर बयान,आपसी मदद की जिम्मेदारी से इनकार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】रूस के राष्ट्रपति प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार 2 मार्च 2026 को स्पष्ट किया कि BRICS समूह की सदस्यता का मतलब यह नहीं है कि सदस्य देश किसी सदस्य पर सशस्त्र हमले की स्थिति में एक-दूसरे की सैन्य मदद करेंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजराइल ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं । दरअसल यह मुख्य बयान के मुताबिक ब्रिक्स कोई सैन्य गठबंधन नहीं हैं। पेस्कोव ने साफ किया कि BRICS में सदस्यता का मतलब सशस्त्र आक्रमण के दौरान आपसी सहायता प्रदान करने का दायित्व नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि BRICS "एक अलग प्रकृति का संगठन है और इसका उद्देश्य सैन्य सहयोग के बजाय आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी करना है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि ईरान के मुद्दे पर अभी तक BRICS देशों के बीच कोई औपचारिक संपर्क या बातचीत नहीं हुई है। BRICS की प्रकृति के अनुसार वो आर्थिक मंच हैं। यह रुख रूस की लगातार चली आ रही नीति को दर्शाता है। इससे पहले फरवरी 2026 में र...

*ईरान पर निर्णायक प्रहार: अमेरिकी सुरक्षा और वैश्विक शांति के लिए ऐतिहासिक संदेश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*ईरान पर निर्णायक प्रहार: अमेरिकी सुरक्षा और वैश्विक शांति के लिए ऐतिहासिक संदेश*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले से पहले अपना भाषण दिया था। वो कुछ इस तरह का था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ समय पहले यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री ने फिलीपींस में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू किए। इसका मकसद ईरानी सरकार से खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। बहुत ही सख्त लोगों का एक खास ग्रुप खतरनाक एक्टिविटी कर रहा है। जिससे यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के सैनिकों, विदेशों में मौजूद बेस और दुनिया भर में उसके साथियों को सीधा खतरा है। लगभग सात सालों से ईरानी सरकार अमेरिका को मौत की धमकी दे रही है और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के सैनिकों और बेगुनाह लोगों और इंसानों को निशाना बनाकर खून-खराबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं का कभी न खत्म होने वाला कैंपेन चला रही है। पीछे से आए प्रॉक्सी ने मरीन बैरक पर बमबारी की और सिर कलम कर दिए । जिसमें 241 अमेरिकी मिलिट्री के लोग मारे गए। इनमें से दो हज़ार शायद USS Col. पर हमले में शामिल थे। कई मारे गए और उनके नाम सा...