*महाराष्ट्र के नए राज्यपाल तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा व बिहार के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*महाराष्ट्र के नए राज्यपाल तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा व बिहार के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार की देर रात को बड़े पैमाने पर राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिन में ही इस्तीफा दे दिया था और तमिलनाडु,बिहार समेत कई राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली,बिहार,पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र,तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश,नागालैंड,लद्दाख और तमिलनाडु में नए चेहरे नियुक्त किए गए हैं या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिल्ली में पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नया उपराज्यपाल (एलजी) बनाया गया है। बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन होंगे । जो सेना में अपनी सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन.रवि को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए चौंकाने वाली रही। जिन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर सूचना दी लेकिन परंपरा के अनुसार उनसे सलाह नहीं ली गई। महाराष्ट्र को तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मिले हैं। जबकि तेलंगाना में अब हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला राज्यपाल होंगे। हिमाचल प्रदेश में लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को राज्यपाल बनाया गया है। नागालैंड के नए राज्यपाल नंद किशोर यादव होंगे। लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को नया एलजी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह बदलाव राजनीतिक रूप से संवेदनशील राज्यों में हो रहे हैं। जहां आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव या अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं होने वाली हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार ने इन नियुक्तियों के जरिए राज्यपालों की भूमिका को और मजबूत करने की कोशिश की है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं और संबंधित व्यक्ति जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।
*************************
क्रमांक /राज्य का नाम /पुराने राज्यपाल /नए राज्यपाल।
*************************
1. दिल्ली /वीके सक्सेना/तरनजीत सिंह संधू।
2. बिहार/ आरिफ मोहम्मद खान/सैयद अता हसनैन ।
3. पश्चिम बंगाल/सी.वी. आनंद बोस/आर.एन. रवि।
4 .महाराष्ट्र/सीपी राधाकृष्णन/ जिष्णु देव वर्मा।
5 .तेलंगाना/ जिष्णु देव वर्मा /शिव प्रताप शुक्ला।
6. हिमाचल प्रदेश /शिव प्रताप शुक्ला /कविंदर गुप्ता।
7. नगालैंड/अजय कुमार/ नंद किशोर यादव।
8. लद्दाख/कविंदर गुप्ता / विनय कुमार सक्सेना।
9. तमिलनाडु/आर.एन. रवि/राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर। (अतिरिक्त प्रभार) इस तरह सात राज्यों के राज्यपाल के साथ दिल्ली-लद्दाख के साथ एलजी भी बदले गये हैं। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
#राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू#गुरुवार#देर रात#बड़े पैमाने #राज्यपालों#उपराज्यपालों#दिल्ली#वीके सक्सेना#तरनजीत सिंह संधू#बिहार#आरिफ मोहम्मद खान#सैयद अता हसनैन #पश्चिम बंगाल#सी.वी. आनंद बोस#आर.एन. रवि
#महाराष्ट्र#सीपी राधाकृष्णन#जिष्णु देव वर्मा
#तेलंगाना#जिष्णु देव वर्मा #शिव प्रताप शुक्ला
#हिमाचल प्रदेश#शिव प्रताप शुक्ला#कविंदर गुप्ता
#नागालैंड#अजय कुमार#नंद किशोर यादव#
#लद्दाख#कविंदर गुप्ता #विनय कुमार सक्सेना
#तमिलनाडु#आर.एन. रवि#राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई