√• हैदराबाद को मिली ‘2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ की मान्यता / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• हैदराबाद को मिली ‘2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड’ की मान्यता / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


                     【 Photo Courtesy Twitter】

【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा शहरी वनों के विकास और रख रखाव की प्रतिबद्धता के लिए "2020 ट्री सिटी ऑफ वर्ल्ड "के रूप में मान्यता दी गई है । हैदराबाद अब तक ट्री सिटी के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का एक मात्र शहर हो गया है । इस मान्यता के साथ यह समान विचारधारा वाले वैश्विक शहरों के नेटवर्क में शामिल हो गया है । जो स्वस्थ, लचीला और खुशहाल शहरों के निर्माण में पेड़ों के महत्व को पहचानते हैं ।

"2020 ट्री सिटी ऑफ द वर्ल्ड "मान्यता कार्यक्रम का दूसरा वर्ष है, जिसमें 63 देशों के 120 शहर हैं । अधिकांश शहर संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से थे ।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

खाद्य और कृषि संगठन के अध्यक्ष: क्यू डोंग्यू 
खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय: रोम, इटली.
खाद्य और कृषि संगठन की स्थापन: 16 अक्टूबर 1945 ।

 ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई