वर्षों पुराना जैन समाज का सपना हुआ साकार, मुंबई में आदेश्वर भवन का हुआ लोकार्पण / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
वर्षों से एक सपना था,श्री ठाकुरद्वार मूर्तिपूजक जैन संघ मुम्बई का । वो मेवाड़ के महाराजा आचार्य भंगवत श्री रविशेखरसूरिश्वरजी महाराज साहेब की शुभ निश्रा व परम पूज्य गुरुदेव के अथक प्रयासों से और उनके शुभ आशीर्वाद से आदेश्वर भवन का इस रविवार दिनांक 17 नवम्बर को शुभ घड़ी में विशाल भवन का उद्घाटन हजारों पुण्यशालियों की उपस्थिति में खूब हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
इस विशाल आदेश्वर भवन के निर्माण में तन-मन एवं धन से सहयोग देनेवाले सभी लाभार्थी परिवारों का बहुमान प्रसिद्ध मंच संचालक,हास्य कवि जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन(चाणोद-राज./ठाकुरद्वार-मुम्बई)
ने अपने शायराना अंदाज में कुशलतापूर्वक किया । जिसे उपस्थित सभी पुण्यशालियों के साथ परम पूज्य आचार्य गुरुदेव श्री रविशेखरसूरिश्वरजी महाराज साहेब ने भी खूब सराहना की । पूज्य आचार्य गुरुदेव श्री रविशेखरसूरिश्वरजी महाराज साहेब का शुभ आशीर्वाद मंच संचालक एवम हास्य कवि जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन (चाणोद-राज./ठाकुरद्वार-मुम्बई)को मिला।
●रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP ●के लिए. . .

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..