√• राजस्थान सरकार का आया बजट, बजट की प्रमुख घोषणाएं- Live / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राजस्थान सरकार का आया बजट, बजट की प्रमुख घोषणाएं- Live / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】राजस्थान सरकार का बजट आया हैं उसमें जो प्रावधान दिए हैं उसमें प्रदेश के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की घोषणा, प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियम। भरतपुर में संस्कृत महाविद्यालय बनाया जाएगा। इंक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे। प्रदेश में युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री व अन्य केंद्रों की स्थापना के लिए राजीवी गांधी सेंटर के लिए 200 करोड़ की घोषणा। साइंस एंड स्पेस क्लब खोले जाएंगे। पात्र बेरोजगार युवाओं को चार माह का प्रशिक्षण देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराए जाएंगे। वन टाइम वेरिफिकेशन सिस्टम बनाया जाएगा। 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।इस बजट के हिसाब से जोधपुर सूरसागर में कन्या महाविद्यालय, मंडोर में पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेगा ।जयपुर मेंं मुख्यमंत्री ने की कोविड पैकेज की घोषणा
जिन्हें कोविड-19 में 3500 रुपये मिले उन्हें 1000 रुपये और मिलेंगे ।
जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट भाषण शुरू होते ही कहा-पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया जा रहा है और यह ऐतिहासिक कदम है ।
इस बजट के तहत कक्षा 8 तक के बच्चों को निशुल्क ड्रेस और कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को किताबे फ्री मिलेगी इस पर सरकार पर 470 करोड़ का भार आएगा ।
जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में 17 करोड रुपए की लागत से डायग्नोस्टिक दिन स्थापित होगी । जोधपुर सहित सभी संभाग मुख्यालय पर पब्लिक हेल्थ कॉलेज खुलेंगे ।
जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश कर रहे बजट
स्टार्टअप को बजट में सहायता देने का प्रावधान
प्रत्येक स्टार्टअप को दी जाएगी 5 लाख की सहायता ।
CM अशोक गहलोत ने की बजट में घोषणा, मनरेगा को लेकर की बड़ी घोषणा, सहरिया जनजाति और विशेष योग्यजन श्रमिको को 100 की बजाय 200 दिन रोजगार,
आर्थिक सम्बल प्रदान करने के मकसद से की घोषणा ।
प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की हुई घोषणा । 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे योजना पर हर परिवार को 5 लाख का मिलेगा हेल्थ कवरेज । जोधपुर के मथानिया अस्पताल को सेटेलाइट अस्पताल बनाया जाएगा । शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों और बेरोजगारों के लिए नई योजना शुरू होगी
इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की मुख्यमंत्री ने की भी घोषणा हुई । 5 लाख बेरोजगारों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा । सिलिकोसिस प्रिवेंशन के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान सिलिकोसिस प्रमाण पत्र प्राप्त होते हुए सिलिकोसिस पीड़ितों को राशि उनके अकाउंट में मिल जाएगी ।
जीवन रक्षा घोषणा कर गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 5000 और प्रशस्ति पत्र इनाम में दिए जाएंगे ।
घायलों का निशुल्क इलाज किया जाएगा ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पीपीपी मोड पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा । 600 राजकीय विद्यालय में कृषि संकाय खोलने की घोषणा । 37400 आंगनवाड़ी में चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर उपलब्ध कराने की घोषणा ।
गांधी दर्शन की है जरूरत कहते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की 'शांति व अहिंसा निदेशालय' बनाने की घोषणा ।
भिंडर में गजेंद्र सिंह शक्तावत के नाम पर सहाड़ा में कैलाश त्रिवेदी के नाम पर और सुजानगढ़ में मास्टर भंवर लाल मेघवाल के नाम पर कॉलेज खोलने की घोषणा की गई ।
जयपुर में मुख्यमंत्री ने की यह भी घोषणा कि शांति एवं अहिंसा निदेशालय बनाने की की घोषणा । जोधपुर के पीपाड़ में नई कॉलेज खुलेंगे । मुख्यमंत्री ने की बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी । अब बेरोजगारों को मिलेंगे 3500 की जगह 4500 रुपये बेरोजगारी भत्ता । पहले मिले थे 160000 बेरोजगारों को भत्ता । अब दिए जाएंगे दो लाख बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता । जोधपुर में होगी डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना 400 करोड रुपए होंगे खर्च । जिन विधायकों का निधन हुआ उनके विधानसभा क्षेत्र में उनके नाम से बनेंगे एक एक कन्या याजकीय विद्यालय । राजसमंद में किरण महेश्वरी राजकीय कन्या विद्यालय, भिंडर में गजेंद्र सिंह शेखावत राजकीय कन्या विद्यालय , सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल राजकीय कन्या विद्यालय, सहाड़ा में कैलाश त्रिवेदी राजकीय कन्या विद्यालय बनाने की घोषणा । राजसमंद में किरण माहेश्वरी राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की ।
डूंगरपुर ब्रेकिंग : राजस्थान बजट 2021-22, डूंगरपुर में तीरंदाजी एकेडमी की घोषणा, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज स्वर्गीय जयंतीलाल ननोमा के सपनो को लगेंगे पंख,ईटीवी भारत ने उठाया था प्रमुखता से मुद्दा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में की घोषणा, जिले के तीरंदाजों में खुशी की लहर ।
आईपीएल मैच के लिए जोधपुर के बरकतउल्लाह स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार । 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च । पूर्व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को और बेहतर बनाने की कही बात
किसानों के बिल के 832 रुपये प्रति माह की जगह 1000 रुपये प्रति माह की राहत । एक किसान पर 12000 रुपये होंगे खर्च । 1450 करोड़ का प्रावधान किया तय ।
दौरान जयपुर में सीएम अशोक गहलोत ने बजट के दौरान एक बार फिर पानी पीते हुए विपक्ष पर चुटकी ली । सीएम गहलोत ने कहा - वसुंधरा जी ने तो एक बार भी पानी नहीं पिया था, मैं 7 बार पी चुका हूं लेकिन मैं पानी पी पीकर आपको नहीं कोस रहा हूं, मेरा दिल पक्ष विपक्ष के लिए भरा हुआ है ।
उन्होंने आगे कहा - मैं पक्ष और विपक्ष को एक साथ लेकर चलता हूं ।
गहलोत ने केंद्र पर भी साधा निशाना, उन्होंने कहा - हम छोटी चीजें अधिक प्रेम से कर सकते हैं, प्लीज सब को अपनाना चाहिए । दिल्ली को समझाओ, दिल्ली को समझाओ ।
देश सद्भावना से चलता है, नफरत गुस्से से देश नहीं चलता है, लोकतंत्र में असहमति का भी स्थान होता है, वो देशद्रोही नहीं, आपके देश के नागरिक हैं ।, भरतपुर में आयुर्वेदिक एवं नेचुरोपैथी महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। नदबई में संस्कृत महाविद्यालय खोला जाएगा : भरतपुर के मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा विकसित की जाएगी
भरतपुर के मोरोली में स्टेडियम बनाया जाएगा । भरतपुर में मल्टी गेम इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा । उच्चैन में कृषि मंडी स्थापित की जाएगी ।
[शRajasthanBudget2021 के तहत ₹ 1500000 तक के कार्य बिना टेंडर के दिए जा सकेंगे ः
अलवर :अलवर के भिवाड़ी के लिए सरकार की बडी घोषणा, 1000 करोड़ रुपए की लागत से ग्रेटर भिवाड़ी टाउनशिप विकसित की जाएगी । ।यह योजना राजस्थान उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर भिवाड़ी को विकसित किया जाएगा, 1000 करोड़ का होगा निवेश । 'प्रत्येक विस क्षेत्र के लिये सड़को के लिए 5 करोड़ की घोषणा' ।
RajasthanBudget2021 की बड़ी घोषणा: 200 पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत किया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं एनजीओ के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी विशेष जागरूकता अभियान चलाकर सेनेटरी नैपकिन का वितरण कराया जाएगा इसके लिए संस्थाओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित। प्रदेश में सम्मान प्रतियोगी परीक्षा की घोषणा,परीक्षा देने के लिए रोडवेज में फ्री यात्रा । फ्रीडम फाइटर्स के और उनके आश्रितों को पेंशन राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की घोषणा ।
शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और अविवाहित शहीद सैनिकों के माता-पिता सम्मान भत्ता 3000 की जगह 5000 प्रतिमाह किया जाएगा तीन लाख की एफडी की जगह 5 लाख की एफडी भरण पोषण के लिए । जयपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर महिलाओं की काउंसलिंग के लिए इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की होगी स्थापना 15 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च । देवस्थान विभाग के पुजारियों का मानदेय वर्ष 1800 से बढ़ाकर ₹3000 3600 से बढ़ाकर ₹5000 किया गया ।
बजट की खास बातें.. छोटे कारोबारियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी। पांच लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता दी जाएगी। छात्रों को शिक्षण सामग्री सहित कई सुविधाएं दी जाएंगी। पाठ्यपुस्तक व स्कूल यूनिफॉर्म फ्री में दी जाएगी। राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा। अगले साल हम 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू करेंगे। राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। राजस्थान के प्रत्येक जिलों यानी शेष 25 जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय खोले जाएंगे ।
बजट भाषण की खास बातें.. किसानों के लिए अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश होगा। किसानों के लिए ऋण माफी के संबंध में वन टाइम सेटल योजना से ऋण माफ कराए जाएंगे। किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए जाएंगे। इस योजना में 21-22 में 3 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। इसमें कृषि पालकों व पशु पालकों को भी शामिल किया जाएगा। इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री का बजट भाषण :
किसानों में भारत की आत्मा बसती है ।अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश करने की घोषणा ।20 लाख से ज्यादा किसानों के 8000 करोड़ से ज्यादा के ऋण माफ किए
कुल मिलाकर 14000 करोड़ से ज्यादा के ऋण माफ हुए
वन टाइम सेटलमेंट से किसानों के कमर्शियल कर्ज माफ करवाए जाएंगे । किसानों को 16000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण दिए जाएंगे । मत्स्य पालकों और पशुपालकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा । मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू करने की घोषणा
विभिन्न कार्यों पर करीब 2000 करोड रुपए खर्च होंगे
अगले 3 वर्षों में करीब चार लाख 30 हजार क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई क्षेत्र अंतर्गत लाया जाएगा । ऑटोमेशन को भी बढ़ावा दिया जाएगा । करीब 732 करोड रुपए का इसके लिए प्रावधान । 200 करोड़ की लागत से विभिन्न जिलों में मेगा फूड पार्क बनेंगे । 1000 किसान सेवा केंद्रों का निर्माण होगा ।
कृषि पर्यवेक्षकों के 1000 नए पद सृजित होंगे । नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाने की घोषणा । कृषि उपभोक्ताओं को बिल 2 माह में भेजे जाएंगे । 50,000 किसानों को सोलर पंप । 50000 किसानों को विद्युत कनेक्शन की घोषणा
कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे ।
बजट की मुख्य घोषणाएं.. मेडिकल टूरिज्म सेंटर की स्थापना पीपीपी मोड पर। प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर चलाने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ फूड सेफ्टी बनाने की घोषणा।
सड़क दुर्घटनाओं को बचाने के लिए जीवन रक्षक योजना के तहत जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। राज्य के राजमार्ग व मुख्य सड़कों पर ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए योजना।
बजट की खास बातें...पब्लिक हेल्थ को देखते हुए सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हेल्थ कॉलेज खोले जाएंगे।
पीएचसी में 15 से बढ़ाकर 61, जिला अस्पतालों में 133 जांचें मुफ्त होंगी। महात्मा गांधी अस्पताल व सीकर में नए चिकित्सालय खुलेंगे। पाली अस्पताल, चूरू, बाड़मेर में चिकित्सालय भवन बनेंगे। जोधपुर में नई डायग्नोस्टिक विंग बनेगी। जयपुर के गणगौरी अस्पताल में भी नई विंग बनेगी। प्रदेश में बाड़मेर, दातारामगढ़, सीकर, शिवाना-बाड़मेर, सपोटरा, कटोरी हिंडौन, करौली सहित 30 नए पीएचसी खोले जाएंगे।
बजट की खास घोषणाएं... शाहपुरा जयपुर व फतेहपुर के उपजिला अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा। अजमेर में राजस्थान आयुष अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। मेडिकल कॉलेज जोधपुर में गठिया रोग के लिए विभाग व बच्चों के लिए पीडियाट्रिक्स विभाग खोले जाएंगे। पावटा अस्पताल में बेड बढ़ाकर 300 किए जाएंगे। एसएमएस कॉलेज में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, आंकोलॉजी विभाग खोले जाएंगे। हार्ट, लंग सुविधाओं का विस्तार 1. किया जाएगा। जोधपुर में रीजनल कैंसर सेंटर की स्थापना होगी। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे। टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी।
जयपुर में बनेगी उत्तरी रिंग रोड, रिंग रोड की डीपीआर बनाने की हुई घोषणा ।
सीएम अशोकर गहलोत ने विपक्ष पर फिर भी चुटकी विपक्ष में शायद कोई विहिप जारी हुआ है ।विहिप जारी कौन करे, कोई चीफ़ हो तो जारी करे ।अभी तक कोई सचेतक तो बना नहीं ।जयपुर में बनेगा कांस्टीट्यूशनल क्लब, ज्योति नगर में बनाया जाएगा कांस्टीट्यूशनल क्लब, दिल्ली की तर्ज पर बनेगा कांस्टीट्यूशनल क्लब ।
राजस्थान बजट में मुख्य घोषणा.. 37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में . फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।
40 सीएचसी को प्राइमरी ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। कोविड- 19 में डिजिटल शिक्षा समस्त सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी व सेटटॉप बॉक्स की सुविधा दी जाएगी। आवासीय स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टश, फ्री वाईफाई देंगे। 5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे। 600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे। 3500 से अधिक क्लासरूम, लैब, लाइब्रेरी बनाए जाएंगे।
राजस्थान बजट की मुख्य घोषणा.. जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे। राज्य में नए कॉलेज पीपाड़ जोधपुर, खंडेला सीकर, कुचेरा नागौर, उदयपुरवाटी, मणिया, चीखली डूंगरपुर में खुलेंगे। कई जगह कन्या कॉलेज खोले जाएंगे। नए पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाएंगे ।
शांति अहिंसा प्रकोष्ठ को शांति व अहिंसा निदेशालय में बदला जाएगा। सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। जोधपुर व जयपुर में इसी तरह के दो नए महाविद्यालय खोले जाएंगे।तीन हजार नए आवास बनाएगा आवासन मंडल,
राज्य के विभिन्न कस्बों में बनेंगे यह आवास ।

सीएम अशोक गहलोत ने किया ऐलान कि सभी जिलों में 7257 किलोमीटर लंबाई की जिला सड़कों और ग्रामीण सड़कों को राजकीय राजमार्गों और मुख्य जिला सड़कों को एमबीआर में क्रमोन्नत करना प्रस्तावित । प्रत्येक जिले के तीन प्रमुख मार्गों पर मेजर रिपेयरिंग 1900 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे ।
25 जिला मुख्यालय पर खोले जाएंगे नर्सिंग कॉलेज ।
सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹ 5000 प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस बजट में दूसरे प्रावधान भी किए गए हैं । 【Photos Courtesy Facebook】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..