√• मुंबई ,स्वास्थ्य शिविर से लोग हो रहे लाभान्वित, युथ फोरम का स्वस्थ भारत अभियान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• मुंबई ,स्वास्थ्य शिविर से लोग हो रहे लाभान्वित, युथ फोरम का स्वस्थ भारत अभियान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई से सटे भायंदर की सामाजिक सांस्कृतिक संगठन यूथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (यूथ फोरम) के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत चल रही चिकित्सा शिविरों में अंतर्गत 150 से भी ज्यादा लोग लाभान्वित हुए थे।
भायंदर(वेस्ट) में श्री हनुमान ट्रस्ट के सहयोग से शनिवार 27 फरवरी को हनुमान मंदिर प्रांगण मेआयोजित शिविर में 100 से ज्यादा लोग तथा रविवार 28 फरवरी को आर एन पी पार्क भायंदर पूर्व में शिवसेना प्रभाग क्रमांक 3 के शाखाप्रमुख रामशंकर सिंह के संयोजन में हुए शिविर में 75 से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया था । यहां कार्यक्रम की अतिथि नगरसेविका अर्चना अरुण कदम ने कहा कि कोविड के समय मे ऐसे शिविरों से लोगों का फायदा मिल जाता हैं ।
फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने बताया कि हनुमान मंदिर में हर शनिवार, मंगलवार को चिकित्सा सेवा शुरू करने की योजना है । ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक म्हात्रे ने इस उपक्रम के लिए सहयोग का आश्वासन दिया । शिविर में महात्मा ज्योतिबा फुले स्वास्थ्य योजना की भी जानकारी दी जाती हैं । शिविर में फैमिली केअर हॉस्पिटल के डॉ. अस्मिता पाटिल,माही खान,पल्लवी नारकर,इन्फिगो आय केअर हॉस्पिटल ने अपनी सेवाएं दी थी ।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया,सूरज नांदोला, सूरजप्रकाश सांडेसर,राहुल यादव,उषा कनोजिया,राकेश अग्रवाल,सुंदर कोनार अरुण
मंडल , हरिष सालियान, संतोष सावंत, चंद्रकांत कुंवर, मोहन राम और दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे।【Photos by Agency】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..