*पोस्ट ऑफिस की आई नई स्कीम्स,10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर खुलवाये खाता, पाये हजारों रुपए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*पोस्ट ऑफिस की आई नई स्कीम्स,10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर खुलवाये खाता, पाये हजारों रुपए*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत की पोस्ट ऑफिस ने एक नई स्कीम लांच की है । ऐसी स्कीम्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम जोखिम के साथ मुनाफा चाहते हैं । पोस्ट ऑफिस की MIS एक ऐसी सेविंग स्कीम है । जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर हर महीने इंटरेस्ट के रूप में इसका फायदा ले सकेंगे।
इस अकाउंट के कई फायदे हैं । यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है । अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये स्पेशल खाता "पोस्ट ऑफिस मंथली इंकम स्कीम" के तहत खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा उसे आप ट्यूशन फीस भर सकते हैं । आइए, जानते हैं इस स्कीम की पूरी जानकारी ।
*किस तरह से खुलेगा यह खाता?*
*पोस्ट ऑफिस के इस अकाउंटको आप किसी भी डाकघर में जाकर खुलवा सकते है ।*
*इसके तहत कम से कम 1000 रुपये ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है ।*
*इस समय इस स्कीम के तहत व्याज दर 6.6 फीसदी है।*
*अगर बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है तो आप उसके नाम से ये अकाउंट एम आई एस बेनिफिट खुलवा सकते हैं और अगर कम है तो उसके बदले पैरेंट यह अकाउंट खुलवा सकते हैं।*
*इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 सालों की होती है । उसके बाद इसे बंद किया जा सकता है ।*
*कैसे होगा हिसाब?*
आपके बच्चे की उम्र 10 साल है और आप उसके नाम पर 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो हर महीने आपका इंट्रेस्ट 6.6 फीसदी की वर्तमान दर से 1100 रुपये बनेगा । पांच साल में ये इंट्रेस्ट कुल 66 हजार रुपये बनेंगे और लास्ट में आपके 2 लाख रुपये रिटर्न भी हो जाएंगे । इस तरह से छोटे से बच्चे के लिए आपको 1100 रुपये मिलेंगे । जिसे आप उसकी पढ़ाई-लिखाई में इस्तेमाल कर सकते हैं । पैरेंट के लिए ये राशि एक अच्छी मदद बन सकती है ।
*प्रति माह मिलेंगे 1925 रुपये*
इस अकाउंट की खासियत है कि इसे सिंगल या तीन एडल्ट मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकता है । अगर इस अकाउंट में आप 3.50 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको वर्तमान दर से हर महीने 1925 रुपये मिलेंगे । स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी रकम है । इस इंटरेस्ट के पैसे से आप स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, पेन-कॉपी के खर्च आसानी से निकाल सकते हैं । इस स्कीम की अधिकतम लिमिटि यानी 4.5 लाख जमा करने पर हर महीने 2475 रुपये का लाभ ले सकते हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•#पोस्ट ऑफिस


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..