*कोविड 19 ( OMICRON ) के संक्रमण की रोकथाम रोकने हेतु राजस्थान में उठाए गए कदम,लगाई गई रात्री संचार बंदी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*कोविड 19 ( OMICRON ) के संक्रमण की रोकथाम रोकने हेतु राजस्थान में उठाए गए कदम,लगाई गई रात्री संचार बंदी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई/ उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि वर्तमान में कोविड -19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं तथा विशेषज्ञों की राय के अनुसार कोविड का नया वैरियन्ट ओमीक्रोन काफी तेजी से फैल रहा है । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरुक किये जाने की आवश्यकता है । अतः इस संबंध में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने-अपने जिला / रेंजों / आयुक्तालय में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आमजन लोग भीड़ करने से रोके । मास्क का उपयोग करने,सामाजिक दूरी बनाये रखने,भीड़ - भाड़ से बचने इत्यादि के संबंध में समजाया जाए कि इससे ओमाइक्रोन का खतरा बढ़ सकता हैं । कोविड -19 के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालन नही किये जाने पर निरोधात्मक एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाए साथ ही राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में भी सम्पूर्ण प्रदेश में रात्रिकालीन जन अनुशासन कर्फ्यू की व्यवस्था जारी है। जिसका सख्ती से पालन कराया जाये । ऐसा डॉ.हवासिंह घुमरिया, महानिरीक्षक पुलिस,कानून - व्यवस्था,राजस्थान,जयपुर ने एक अध्यादेश जारी किया है।【Photos by Google & MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#राजस्थान

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई