* सतीश मनचंदा बने मुंबई कांग्रेस सेवा दल विभाग के अध्यक्ष*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 * सतीश मनचंदा बने मुंबई प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【 मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】प्रदेश सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा को बनाए जाने पर मुंबई ऑफिस कार्यालय एमआरसीसी में आयोजित *विचार विभाग* के कार्यक्रम में मुंबई प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा का सेवादल के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया था । इस मौके पर सतीश मनचंदा ने मुंबई प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा को साल व हार पहनाकर आशीर्वाद लिया था । 




इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भाई जगताप ने सेवादल प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा की वापसी व मुंबई प्रदेश की पूरी जिम्मेवारी दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने सेवादल के कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश मनचंदा को प्रदेश की जिम्मेवारी देकर इंसाफ किया है । 


सतीश मनचंदा जैसे ही सिपाही को आज कांग्रेस को जरूरत है । सतीश मनचंदा के नेतृत्व में कुछ दिनों में मुंबई प्रदेश के अंदर बहुत काबिले तारीफ कार्यक्रम हुए संगठन को मजबूती मिली हैं। जिसके एवज में आज पार्टी हाईकमान ने इनको मुंबई प्रदेश की जिम्मेवारी दी है । इसके लिए हम मुंबई प्रदेश कांग्रेस की ओर से हाईकमान का आभार प्रकट करते हैं । इस मौके पर सेवा दल के सभी प्रदेश के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष तालुका अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे ।【Photos by MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#मनचंदा साहब

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई