*भारत सरकार ने कपडां पर GST दर को यथावत 5 % रखने का अपना फैसला कायम रखा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*भारत सरकार ने कपडां पर GST दर को यथावत 5 % रखने का अपना फैसला कायम रखा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सूरत मर्कनटाईल एसोसिएशन - सूरत ने दिनांक 31-12-2021 को एक परिपत्र रिलीज कर अपने कपडां व्यापारियों को यह जानकारी दी है कि सरकार ने कपडां पर जीएसटी बढाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है । इस परिपत्र में लिखा गया है कि आज का दिन कपड़ा व्यवसाय तथा कपड़ा व्यापारियों के लिए बहुत ही खुशी तथा राहत भरा दिन है । भारत सरकार ने कपड़े पर GST पूर्ववर्ती दर 5 % रखने का निर्णय लिया है ।
सूरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रियों तथा भारत सरकार से GST दर को यथावत 5 % रखने के लिए पत्राचार एवं मुलाकात तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास कर रहा था । आज सबका प्रयास सफल हुआ है । वैसे भी SMA ने दिनांक 26/12/2021 की मिटिंग में प्रेस नोट में सूत्रों के हवाले से बताया था कि कपड़े पर GST दर 5 % ही रहने की संभावना है । सूरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन एंव सूरत कपड़ा बाजार के सभी व्यापारियों की तरफ से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी,वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी ,गुजरात भाजपा अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल साहब, केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री पियूष जी गोयल,केन्द्रीय टेक्सटाइल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शनान जरदोशजी एवं गुजरात प्रदेश गृहमंत्री श्री हर्ष भाई संघवी जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथजी का खुब खुब आभार व्यक्त करते हैं ।आपके सहयोग के लिए बारबार हार्दिक अभिनन्दन करते हैं । सधन्यवाद, प्रमुख सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन नरेंद्र साबू । ऐसा इस परिपत्र में लिखा गया है । इसका मतलब साफ है कि सरकार ने कपडां पर जीएसटी बढ़ाने का अपना फैसला टाल दिया है ।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#


Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..