मुंबई समेत महाराष्ट्र में हूई जोरदार बारिश, गुजरात और शेष भारत में भी हूई बारिश/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by :Google & Agncy.
मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
 मुंबई में दादर, घाटकोपर और दूसरे इलाकों में 14 अप्रैल को बारिश हुई थी । इसके साथ-साथ महाराष्ट्र के दूसरे विभागों में भी बारिश के संभावना समाचार आ रहे हैं । पिछले 3 दिनों से मध्य महाराष्ट्र विदर्भ के साथ राज्य के दूसरे के विस्तारों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार पवन के साथ जोरदार बारिश गिर रही हैं । तब रविवार 14 अप्रैल को मुंबई में वातावरण पलटा था और देर शाम को मुंबई के कई इलाकों में बारिश गिरी थी ।
इस बारिश से मुंबई वालों को अचानक राहत मिली थी । हवामान विभाग में बताया था कि सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और साथ में बारिश की बूंदा बारी की भी संभावना हैं ।  बिन मौसम बारिश के कारण गर्मी बढ़ने की भी संभावना हैं , तो साथ में थोड़ी बहुत लोगों को इस गर्मी से राहत की भी संभावना हैं । यह बारिश के लिए बढा हुआ तापमान ही जिम्मेवार हैं । हवामान विभाग के अधिकारी ने बताया था कि दिन में हो रही गर्मी के कारण जमीन पर से भांप का जत्था वातावरण के उपले पट्टे में  जाने से वहां पानी के बिंदु में परिवर्तित हो जाता हैं और शाम के ठंडे वातावरण में पानी के बिंदु बारिश के रूप में बरसते हैं ।
 हाल के दिनों में मुंबई में भारी गर्मी का एहसास हैं और जमीन पर गिरती हुई गर्मी के कारण भांप बनकर आसमान में चली जाती हैं । मुंबई में शनिवार को खासकर दादर, परेल, घाटकोपर और कांदिवली में बारिश हुई थी । रिकॉर्ड तोड़ बारिश नहीं हुई थी ।
 पश्चिम के उपनगर में मलाड और बोरीवली बिजली के साथ बारिश हुई थी तो मीरा भायंदर, कल्याण, अंबरनाथ और बदलापुर में जोरदार बारिश हुई थी । इस दौरान रविवार को तापमान नीचे गिरने से शनिवार को 36 डिग्री तक तापमान आंका गया था रविवार को 34 डिग्री तक तापमान आंका गया था सांताक्रुज में महत्तम तापमान 24 .5 डिग्री और कोलाबा में तापमान 33 डिग्री आ गया था । जबकि वातावरण में भेज़ का प्रमाण सांताक्रुज में 71% और कोलाबा में 62% आंका गया था । इस दौरान मुंबई में विभिन्न स्थानों पर बारिश होने से वर्तमान में बदलाव आया था ।
 कर्नाटक में चक्रवात के कारण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण और उत्तर कोकण में पिछले 2 दिन से भारी पवन बह रहा हैं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बिन मौसम बारिश हो रही हैं । इन दिनों में मराठा वाडा, नासिक, अमरनाथ, मुरबाड, औरंगाबाद, पुणे, उस्मानाबाद, सांगली, सोलापुर और रायगढ़ में भारी बारिश गिरी थी । साथ में महाराष्ट्र के हिल स्टेशन महाबलेश्वर में भी बारिश हुई थी । ( विडीयो देखें) ।
शेष भारत में भी यह समाचार आए हैं कि बिहार, गढ़वाल, उत्तराखंड, पंजाब आदि कई जगहों पर बारिश हुई थी । राजस्थान में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी।
गुजरात के सापुतारा में भी जोरदार बारिश होने के समाचार हैं ।
इसके साथ यह समाचार भी आए हैं कि इस साल बारिश अच्छी रहने की संभावना हैं । अल नीनो तूफान की फिक्र कमजोर होने से अब देश में अच्छी बारिश होने की संभावना हवामान विभाग में व्यक्त की हैं । इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया था कि हाल के दिनों में  परीक्षण पर  अल नीनो तूफान की मात्रा गौरतलब स्तर पर कमजोर रही थी । इससे देश के  साउथ वेस्ट  दिशा की बारिश पर विपरीत असर होने की फिकर अब कमजोर हो गई हैं । यहां गौरतलब यह है इस दिशा की बारिश के द्वारा देश के करीब करीब आधे कृषि विस्तार में पानी मिलने से इन बारिश की भूमिका महत्व की होती हैं । अल नीनो की स्थिति कमजोर होने से लंबे समय तक वह असर ना रहने से हमको लगता था कि बारिश पर विपरीत असर होगी । फिर भी पेसिफिक समुद्र पर होने वाले हवामान की असर पर नजर रखनी होगी।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post•के लिए...



Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई