This is √•Metro City Post News Channel•'s Blog/ Our News Channel' News Reach at 16 Country in the World / Power by Young Fox News
मुंबई के विभिन्न पूलों की अवदशा की तस्वीरें वायरल होने से रेल विभाग और बीएमसी में मचा हड़कंप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/
✓Report By Sparsh Desai/
Photo (/s & Videos ) by : Agency.
माटुंगा -क्षतिगस्त पूल की तस्वीर
-------------
मुंबई,/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
हाल के दिनों में मुंबई और आसपास के विविध फुट ओवर ब्रिजों की क्षति ग्रस्त हालत वाली तस्वीरें वायरल होने से महानगर पालिका और रेल विभाग में हड़कंप मचा हैं । इस आफत को टालने यह दोनों विभाग अब ऐसे क्षति ग्रस्त पूलों का प्रयोग बंद करवा रहे हैं।
इसके बारे में देखे तो मुंबई सेंट्रल और डोंबिवली में आए हुए जो पूल हैं । वह दोनों को बंद करवा दिये गये हैं । विभिन्न नगरपालिका और रेलवे के सत्ताधिश लोगों ने मुंबई और उसके मेट्रोपोलिस संघ रीजन के 73वें ब्रिजों का निरीक्षण का काम संयुक्त तौर पर हाथ में लिया हैं । मुंबई सेंट्रल के चर्चगेट की ओर जो फ्लाईओवर ब्रिज हैं, उसका कुछ हिस्से को सोमवार को बंद किया गया था । पश्चिम रेलवे के प्रमुख पीआरओ अधिकारी रविंद्र भास्कर में बताया था कि इस फ्लाई ओवर ब्रिज का बड़ा मरम्मत काम और उसकी शक्ति बढ़ाने के लिए हमने ताकीद की हैं । उसके बाद 15 अप्रैल से सभी जनता के लिए यह पूल को खुला छोड़ा जाएगा । इसी तरह मध्य रेलवे में भी डोंबिवली स्टेशन ओवरब्रिज भी बंद किया गया हैं । इसके अलावा कल्याण का कसारा की ओर वाले फ्लाई ओवर ब्रिज को तोड़ने का काम शुरू हुआ हैं ।
मरम्मत हो रहा दूसरा फ्लाईओवर ब्रिज दादर का हैं । मुंबई महानगरपालिका के जरिए इसकी देखरेख की जा रही हैं । फुल बाजार जाने के लिए सार्वजनिक फ्लाइंग आवर ब्रिज हैं ,उसको भी बंद किया गया था । मलाड में पालिका ने एक पूल को मरम्मत के लिए 3 महीने के लिए मतलब 28 जून तक बंद कर कर दिया गया हैं ।
पश्चिम रेलवे ने खार के फ्लाई ओवर ब्रिज को मरम्मत के लिए 60 दिन के लिए बंद किया हैं ।
गौरतलब हैं कि रेलवे विभाग को दादर, घाटकोपर, भाडूंप, सीएसटी, मलाड ,कल्याण, टिटवाला, पनवेल और माटुंगा के फ्लाईओवर ब्रिज की मरम्मत संबंधी बहुत सारी फरियादें मिली हैं । हालांकि पिछले 9 महीने में मुंबई में दो पूलों के गिरने और अकस्मात के बाद माटुंगा रोड पर साइडों में गिरी हुई बड़ी दरारों से मुंबईवालों में गभराहट फैली है, और इसके फोटो और सुरक्षा संबंधी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । ( तस्वीरें देखिए ) । इस बात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई महानगरपालिका को पूल का ऑडिट करा कर सुरक्षा के फौरन कदम उठाना चाहिए ऐसा खत लिखा था । लेकिन पालिका के अधिकारियों का कहना हैं, कि पूल की ऑडिट हो चुकी हैं और वह सलामत हैं और इसका प्रयोग किया जा सकता हैं।
सैन्ट्रल रेलवे ने अब अपनी हद में आने वाले जोखिम भरे स्ट्रक्चर को हटाने का काम शुरू कर दिया हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post• के लिए...
। • Photo Courtesy Google• •मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई• दक्षिण मुंबई के चीरा बाजार में 11 अक्टूबर को एक 65 वर्षीय व्यवसायी ने अपनी पत्नी की बिमारी से कंटाल कर के बा...