चुनाव भारत का मगर वोटर पाकिस्तान के , यह कैसे संभव हैं??/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by :Google.
मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
भारत के कोई भी चुनाव बिना पाकिस्तान के पूरा नहीं होता ।
इस लोकसभा के चुनाव में भी पाकिस्तान  जंगे मैदान में मौजूद हैं । भारत के चुनाव में पाकिस्तान के मतदाताओं वोट करेंगे । मगर यह कैसे संभव हैं ? पाकिस्तान तो एक अलग देश हैं और उसे भारत के चुनाव से क्या लेना-देना ? यह सवाल आपके जेहन में जरुर उठता होगा ।
दरअसल भारत में भी एक पाकिस्तान हैं । यह पाकिस्तान भारत का खुद का हैं ।
भारत के पास जो पाकिस्तान हैं वो बिहार के पूर्णिया जिले में  सुदूर एक बहुत ही छोटा-सा गांव हैं ,जिसक नाम पाकिस्तान हैं । इस गांव की जनसंख्या करीब 1200 लोगों की हैं । जिसमें कुल मिलाकर 350 वोटर हैं   । यह पाकिस्तानी लोग भी लोकसभा के चुनाव में वोटिंग करने वाले हैं ।
इस गांव का नाम पाकिस्तान हैं,इसलिए इस ऐसा लगता होगा कि यहां सब मुस्लिम समुदाय के लोग रहते होंगे । पर मज़े की बात तो यह हैं कि इस गांव में एक भी मुस्लिम नहीं हैं । नतो यहां एक भी मस्जिद नहीं हैं । यहां रहने वाले सभी लोग आदीवासी समुदाय के लोग हैं । जो हिन्दू धर्म को मानते हैं,
तो फिर इस गांव का नाम पाकिस्तान कैसे ? 
जवाब में यह जानकारी मिली कि भारत पाकिस्तान का जब विभाजन हुआ तो उसके यादगार के रूप में इस गांव का नाम पाकिस्तान रखा गया था । वैसे तो इस गांव का पूरा नाम "पाकिस्तान टोला" हैं । जो मुस्लिम समुदाय  पाकिस्तान से माइग्रेंट होकर यहां आये ,तब वह मुस्लिम समुदाय को देखकर इस गांव को नाम दिया गया" पाकिस्तान टोला"  । तब से इस गांव को पाकिस्तान कहा जाता हैं ।
थोडे वक़्त के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग यहां से पूर्व पाकिस्तान  यानि बांग्लादेश चले गए थे । पर उसके फौरन बाद यहां भारत के आदीवासी समुदाय आकर बस गया था । आज इस जगह पर सांथल आदीवासी समुदाय लोगों की बस्ती हैं । इस गांव में बहुत कम लोग पढ़े लिखे लोग हैं । जिसने ज्यादा शिक्षा पा ली वे लोग गांव छोड़कर चले गए हैं । इस गांव का शिक्षा दर 35 प्रश तक हैं । आजादी के 70 के बाद भी गांव अति पिछड़ा हुआ हैं ।

इस गांव में आज़ादी बाद कोई विकास नहीं हुआ हैं । यहां तक कि यहां सड़क, पानी और बिजली की कोई सूविधा नहीं हैं । यहां टीवी या अखबार नहीं हैं । यहां के लोग आघूनिक भारत के बारे में कुछ नहीं जानते । बिमार होने पर 12 दूर श्री नगर प्रखंड़ में एक छोटे से चिकित्सालय में चलके जाना पड़ता हैं और चूनावों में वोटिंग करने के लिए 2 कि.मि.चलना पड़ता हैं । ऐसा गांव के मुखिया गंगाराम मुर्मू बताता हैं । "पाकिस्तान टोला" वार्ड नंबर 4 में आया हैं ।
हालांकि उन तक यह समाचार कि "पाकिस्तान के आंतकीयों ने मुंबई पर हमला किया था", पहुंचे तब उन आदिवासियों को बहुत दू:ख हूआ था । तब गांववासियों ने गांव का नाम बदलने की पेशकश की थी मगर अब तक गांव का नाम "पाकिस्तान टोला" ही हैं । टोला का मतलब ग्रुप होता हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई