हवा की गुणवत्ता पर ध्यान देनेवाले केन्द्रों में बड़े पैमाने पर रियल टाइम डेटा उपलब्ध नहीं/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by :Google.
मुंबई, /स्पर्श देसाई,
मुंबई शहर में हवा की गुणवत्ता पर पूरी तरह ध्यान रख शके उसके लिए मुंबई मैट्रोपोलिटन रिज़न में हवा की गुणवत्ता के आंकड़े दर्शाते "कन्टीन्यूअस एम्बीयेट एयर मोनिटरिंग स्टेशनों"👍 की संख्या में वृद्धि करने की आम लोगों और सामाजिक संगठनों के जरिए हो रही हैं । ऐसे में मुंबई में लगाने में आए 16 में से 13 केन्द्रों में से हवा की गुणवत्ता की जानकारी के आंकड़े आँँनलाईन दे नहीं रहे हैं ।
हाल के वक़्त में मुंबई मैट्रोपोलिटन रिज़न में  सिर्फ सायन, बांद्रा और के केन्द्रों में से ही वेबसाइट पर रियल टाइम डेटा उपलब्ध होता हैं । जबकि बाकी के केन्द्र जैसे कि कल्याण, महापे, वसई, नेरुल, बोरीवली, कांदिवली, मुलुंड़,विलेपार्ले, कूर्ला और पवई के साथ एयरपोर्ट और के.जे.सौमेया अस्पताल जैसे केंद्र "नो डेटा अवेलेबल" बताते हैं ।
दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता के लिये काम करने वाली सामाजिक संस्थानेंं ऐसी ऐसी ड़िमांड कर रही हैं कि वास्तव में मुंबई के जिन ईलाकों में औद्योगिक प्रवृतियां हो रही हैं, उन्ही ईलाकों मेंं हवा की गुणवत्ता दर्शानेवाले केंद्र खडे किए जाने चाहिए । जिससे वास्तविक परिस्थिति का अभ्यास हो शके । जिसमें अंबरनाथ, उल्हासनगर और तलोजा अहम ईलाकेंं हैं ।
कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऐसे भी सवाल खडें किए थे कि अगर हवा की गुणवत्ता रियल टाइम दिखाने के लिए खडे किए गए केन्द्रों के आंकड़े आम जनता ही न देख पाती हो तो ऐसे केन्द्रों की क्या जरूरत हैं ?
मुंबई में" सिस्टम आँफ एयर क्वालिटी वेधर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च" के जरिये "मिनिस्ट्री आँफ अर्थ साईन्सिस" के साथ मिलकर 10 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन इन केंद्रों के आंकड़े बराबर नहीं हैं, ऐसा दावा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिए कहा गया हैं ।
रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √● Metro City Post ● के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई