नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर से उतारा गया रहस्यमयी बोक्स में था क्या ? कर्णाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग को की फरियाद/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by :Google.
मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को एक नया मुद्दा मिला हैं और वह एक ब्लैक बॉक्स का । कर्नाटक के प्रचार के लिए गए हुए प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर में से एक  बॉक्स उतारा गया था ।  जोकि इनोवा कार में कहीं ले जाया गया था ।  जो कार प्रधानमंत्री के काफिलें के साथ थी ही नहीं । कांग्रेस में इस मुद्दे को लेकर एक वीडियो वायरल किया था । जिसमें कोई दो व्यक्ति बड़ा ब्लैक बॉक्स लेकर जाते हुए  दिखाई दे रहे हैं ।
कांग्रेस की ओर से आयोजित एक पत्रकार परिषद में कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया था कि पूरा देश जानने को उत्सुक हैं कि जो प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतारा गया बड़े काले बॉक्स था क्या ?
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग को भी फरियाद की थी । बड़े बॉक्स को लेकर जाते हुए एक वीडियो भी कांग्रेस के एक नेता ने वायरल किया था । कांग्रेस ने सवाल किया था कि "आखिरकार इस बॉक्स पर था क्या ?" आनंद शर्मा ने आगे कहा था कि "माननीय प्रधानमंत्री मोदी श्री कर्नाटक के चित्रदुर्ग की सभा को संबोधित करने गए थे ।  तब वायु सेना के जिस हेलीकॉप्टर में वह आए थे । उसमें एक बॉक्स भी था, जो काला था ।  उसे उतारा गया था और कोई अंजान इनोवा कार में ले जाया गया ।" उन्होंने यह  भी कहा था कि  बॉक्स में बड़ी नगद अमाउंट होने का अनुमान हैं ।  जिसे इनोवा कार में बोक्स को लेकर जाते हुए दर्शाया गया हैं । वह कार भी मोदी के काफिले में से नहीं थी तो फिर सवाल यह  यह है कि वह कार थी तो आखिरकार थी किसकी? और अगर इस बॉक्स में नगद रकम नहीं थी तो था क्या ? उनकी तहकीकात होनी जरूरी हैं । देश के लोगों को यह जानकारी होनी जरूरी हैं कि प्रधानमंत्री अपने साथ हेलीकॉप्टर में क्या-क्या लेकर जाते हैं ।" ऐसा आनंद शर्मा ने कहा था उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की थी कि चुनाव आयोग बहुत जल्द इसकी तहकीकात करेंगे । आनंद शर्मा ने आगे कहा था कि "हमने देखा हैं कि मोदी के हेलीकॉप्टर के साथ दूसरे तीन हेलीकॉप्टर भी थे । जो लैंडिंग के बाद ब्लैक बॉक्स को बाहर निकाल कर एक निजी इनोवा कार में डाला गया था ।" आगे उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के कर्नाटक इकाई ने चुनाव आयोग को इस बार को लेकर फरियाद भी कर दी है ।
इस काले बॉक्स को उपर विपक्ष को मुद्दा मिलने पर वह भाजपा के ऊपर टूट पड़ा हैं । दूसरी ओर इनकी को चुनाव आयोग के ज़रिए फौरन तहकीकात हो, इसकी डिमांड की गई हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई