खब़र का असर: एन वार्ड घाटकोपर पूर्व में सिक्स्टी फिट रोड़ पर फटी पानी की पाइप लाइन को फौरन रिपेयरिंग में लाया गया/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by : Sparsh Desai.
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
मुंबई के उपनगर घाटकोपर पूर्व के एन वार्ड में कल 15 अप्रेल को सिक्स्टी फिट रोड़ पर यानि आर.बी.मेहता रोड़ पर केनेरा बैंक और महाराष्ट्र बैंक के बीच के रोड़ पर पानी की पाइप लाइन फटी होने का एक विडीयो "मैट्रो सीटी पोस्ट"की और से वायरल किया गया था ।
दरअसल कल सुबह 9 बजे इस रोड़ पर पानी की पाइप लाइन फटी थी और हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने इसका एक विडीयो करीब दो पहर दो बजे वायरल किया था । तब तक न जाने कितना पानी वैस्ट हो गया होगा ।
इस विडियो को वायरल होने के बाद प्रशासन शायद जग गया था और फौरन हरकत में आ गया था। शाम को जब हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई फिर से उसी जगह पर गये तो बीएमसी की और से काम चालू हो गया था और बहते हुए पानी को रोका गया था । उसके लिए आप फोटोज देखें और कल जो विडीयो वायरल किया गया था, वो भी इस समाचार के साथ संलग्न हैं ।
इसे कहते हैं खब़र का असर ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post• के लिए...
