मुंबई की लोकल ट्रैनों में पिछले 6 सालों में लूटपाट और चोरी की की घटनाओं में दूगनी वृद्धि हूई, RTI से हूआ खूलासा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by :Google.
मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई,
मुंबई की उप नगर की लोकल ट्रेनों 
को लाइफ लाइन मानी जाती हैं ।
इन ट्रेनों के जरिए करीब 80 लाख यात्री लोग हर रोज आवाजाही करते हैं ।
आरटीआई एक्टिविस्ट शकील अहमद शेख ने पिछले 6 सालों में गवर्नमेंट रेल पुलिस याने जीआरपी के पास उपनगर उपनगर के रेल में पिछले 6 सालों की लूटपाट और चोरी की घटनाओं संबंधित जानकारी मांगी थी । उसके अवेज में यह जानने को मिला था कि रेलवे में अपराध संबंधी कुल 3168 केस दर्ज किए गए थे और इन 6 सालों के दौरान 6,96,47,767 रुपए का सामान इन ट्रेनों से चोरी हुआ था ।2013 में 513 जबकि 2018 में 994 लूटपाट और चोरी के केस दर्ज किए थे । इसी तरह देखे तो इन केसों की संख्या में दुगनी वृद्धि हुई हैं ।
आरटीआई एक्टिविस्ट शकील ने एक अखबार को बताते हुए कहा था कि मैंने पुलिस के पास से 2013 से लेकर 2018 तक की रेलवे में कितनी चोरियां हुई हैं और उनके सामने कितने केसों का निराकरण हुआ हैं ? इसकी जानकारी मांगी थी ।
 रेल पुलिस विभाग के सूचना अधिकारी एवं सहायक पुलिस कमिश्नर सुनिल भाभरे ने मेरी आरटीआई का जवाब दिया था और इसी जानकारी के अनुसार जनवरी 2013 से लेकर दिसंबर 2018 तक लूट और चोरी की वारदात में कुल 3168 घटनाएं हुई थी । जिसमें कुल 6,96,47,767 का सामान रोकड़ की लूट एवम चोरी हुई थी । लेकिन उसके सामने रिकवरी में 3,64,68542 रुपए की संपत्ति ही पुलिस वापस ला सकी हैं । जो कुल चोरी किए गए सामान एवं नगद की 50 टका जितनी हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post• के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई