प्रियंका गांधी कांग्रेस के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मुंबई आ सकती हैं तो निरुपम की मेगा रैली रविवार को अंधेरी में /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel /News From Metro City/ ✓Report By Sparsh Desai/ Photo (/s & Videos ) by : Google.
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में मुंबई के लोकसभा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मुंबई आने की पूरी संभावना हैं । इन उम्मीदवारों के लिए प्रियंका गांधी मुंबई में रोड शो भी कर सकती हैं । रोड शो को लेकर कांग्रेस में अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं । कांग्रेस के उम्मीदवारों में संजय निरुपम, उर्मिला मातोंडकर  और मिलिंद देवड़ा अपने-अपने मतदार क्षेत्र में रोड शो प्रियंका गांधी का रोड शो हो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं ।
कांग्रेस के भूतपूर्व प्रमुख अध्यक्ष संजय निरुपम अपनी मतदार क्षेत्र में बड़ी रैली करने जा रहा हैं । रविवार को होने वाली इस बड़ी रैली में कॉन्ग्रेस पक्ष के दो स्टार प्रचारक प्रचारक संजय निरुपम का प्रचार करेंगे । उसमें एक है गुजरात के पाटीदार समाज के लोकप्रिय नेता हार्दिक पटेल और दूसरी है अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ।  यह दोनों संजय निरुपम के लिए मतदाताओं से वोट मांगेंगे । ऐसा करने का कांग्रेस का हेतु यह है कि युवा मतदाता कांग्रेस की ओर आकर्षित हो । संजय निरुपम ने बताया था कि हम लोगों को मुंबई के युवा वर्ग की ओर से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा हैं , क्योंकि वह लोग भाजपा के शासन में बेरोजगारी से तंग आ गए हैं । हार्दिक पटेल लोकप्रिय युवा नेता हैं । वह इस रहे मेगा रैली में लोगों को डिजास्टर गुजरात मॉडल की जानकारी देंगे । जबकि जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की केमिस्ट्री युवा मतदाताओं को कांग्रेस की ओर आकर्षित करेंगे । निरुपम ने आगे बताया था कि हार्दिक पटेल सिर्फ गुजराती ही में नहीं और दूसरे कौमों में भी बहुत लोकप्रिय हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post•

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई