सिर्फ 5 ₹ वापस मांगने पर बूजुर्ग रिक्षावालें को पेट्रोल पंप के कर्मचारीयों ने पीट पीट कर मार डाला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

             ◆Photo Courtesy Google◆


                  मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


  

मुंबई के कस्तुरबा पुलिस स्टेशन के हद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां केवल 5 ₹ वापस मांगने के लिए एक बूजुर्ग रिक्षावालें को पीट पीट कर मार डाला गया। इस मामले से यह पता चलता है कि इंसान की इंसानियत ख़त्म हो गई हैं ।  मामला मुंबई के कस्तूरबा थाना क्षेत्र का है । जहाँ CNG  पंप पर गैस भराने गये गाडी ड्राइवर को पंप के कर्मचारियों ने बूजुर्ग रिक्षावालें को महज 5 ₹ को लिए मार कर फेंक दिया गया था। इस मर्डर की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे से सटे मागाठाणे में स्थित तुकाराम ओम्बले सीएनजी पंप पर 5 ₹ के वापस मांगने के मामुली विवाद की वजह से बूजुर्ग रिक्शा चालक रामदुलार सरजू यादव को पंप कर्मचारीयो ने पीट पीट कर मारा । जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। लोगों के कहने अनुसार रामदुलार सरजू यादव की गैस भरने की बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी । तभी उस कर्मचारी ने अपने दूसरे कर्मचारियों को बुला लिया था । उन सभी ने मिलकर रामदुलार यादव को लात-घूसों से मारना शुरू किया और तब तक मारते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया । उन दरिंदो ने यादव को  इतना पीटा था कि वह बेसूध होकर गिर गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं । 
आपको बता दें इस विषय पर ज्यादा जानकारी  कस्तुरबा पुलिस स्टेशन से अधिक जानकारी नहीं मिल पाई हैं ।

◆रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए. .








Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई