इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से बड़ा हमला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव से एक और नया दौर शुरु हो गया । दरअसल आज रविवार को सुबह-सुबह इराक की राजधानी बग़दाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे गए ।अमेरिकी सेना के सूत्रों के मुताबिक इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर अक्टूबर से अबतक 19 बार हमला हो चुका है ।
गौरतलब हैं कि हाई सिक्योरिटी वाले अमेरिकी दूतावास पर हुआ ये हमला अमेरिका के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात है । न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक अभी तक ये नहीं साफ हो पाया है कि अमेरिकी कुल कितने रॉकेटों से हमला किया गया और इसमें कितना नुकसान हुआ है ? गौरतलब है कि बग़दाद में स्थित अमेरीकी दूतावास के हाई सिक्योरिटी इन्क्लेव के पास बहुत सारे बड़े धमाके सुनाई पड़े थे । इसके अलावा धमाकों के बाद ग्रीन जोन के पास कई लड़ाकू विमान भी आसमान में नजर आए थे ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ◆ के लिए...

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..