दिल्ली में AAP ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
दिल्ली विधानसभा चनाव के लिए शनिवार 8 फरवरी को मतदान हो चुका है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत जारी नहीं किया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि आंकड़े इकट्ठा किए जा रहे हैं रविवार शाम सात बजे आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए जाएंगे।
मत प्रतिशत को जारी करने में हुई देरी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'यह बिल्कुल चौंकाने वाला है. चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं?
वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा, 'बीजेपी के नेता मतदान के आंकड़े दे रहे हैं। उधर चुनाव आयोग मतदान ख़त्म होने के 24 घंटे के बाद तक नहीं बता पाया है कि वोटिंग कितने प्रतिशत हुई। कह रहा है कि अभी डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। क्या चल रहा है दिल्ली चुनाव आयोग? क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा बीजेपी ऑफिस से मिलना है
आम आदमी पार्टी के तमाम नेता चुनाव आयोग पर हमलावर दिख रहे हैं। AAP के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'दिल्ली चुनाव में कितने प्रतिशत मतदान हुआ ये जनता जानना चाहती है। चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बताने में इतनी देर क्यों कर रहा है? लोकसभा चुनाव में 1 घंटे के अंदर चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत बता देता है, दिल्ली जैसे छोटे राज्य में इतना विलंब क्यों?'
संजय सिंह ने आगे कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने अगर दाल में कुछ काला किया है तो बता दो, EVM में कुछ घपला किया है तो BJP वाले बताएं। 70 साल के इतिहास में कितना मतदान हुआ ये चुनाव आयोग बताने को तैयार नहीं है। कोई खेल चल रहा है. अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है।'
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post ●News Channel ●के लिए...

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..