चेंबूर गोवंडी के बीच पटरी तूटने से हार्बर रेलवे का यातायात रुका / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
हार्बर मार्ग पर चेंबूर और गोवंडी स्टेशनों के बीच पटरी तूटने के कारण हार्बर रेलवे का स्थानीय सेवा भार टूट गया था। यद्यपि ताबडतोड रेल पटरी की मरम्मत की गई थी, लेकिन स्थानीय समय सारिणी के हिसाब से ट्रेनों का आवागमन देरी से चल रहा था। वाशी और पनवेल की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत अधिक कष्ट सहना पड़ा था।
हार्बर लाइन पर लोकल सर्विस को जोरदार झटका लगा है। इसके मद्देनजर रेल यातायात कम से कम 35 मिनट देरी से चला था । चेंबूर से वडाला स्टेशनों के बीच स्थानीय बंचिंग की स्थिति पैदा हो गई है। कई यात्रियों स्थानीय मार्ग के किनारे चल कर आगे बढ़ रहे थे ।
इस इलाके के यात्रियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बेलापुर इलाके में गुरु तेग बहादुर और चूनाभट्टी के स्टेशनों के बीच कम से कम 20 मिनट रुके रहे थे । स्थानीय बाधाओं के कारण कई यात्री लोग अगले स्टेशन पर जाने के लिए पटरियों पर चलके जा रहे हैं।
रात को करीब 10:10 बजे पटरी को जोड़ा गया था । उसके बाद रेलवे ने सूचित किया गया कि युध्द के धोरण से नई पटरी डालने के बाद 10: 35 मिनट पर इस रुट की सारी ट्रेनें अपने निर्धारित वक़्त पर दौड़ने लगी थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई ●Metro City Post # MCP●News Channel ◆के लिए....

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..