अनिल देशमुख की तरह कुछ लोग मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं: कहा नवाब मलिक ने*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*अनिल देशमुख की तरह कुछ लोग मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं: कहा नवाब मलिक ने*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई में 27 नवंबर शनिवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि अनिल देशमुख की तरह कुछ लोग उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
 "ऐसा लगता है जैसे कुछ लोग मुझे अनिल देशमुख की तरह झूठे मामले में फंसाना चाहते हैं ।इसके लिए मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत करूंगा और जांच की मांग करूंगा । मेरे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि कैसे कुछ लोग मुझे (झूठे मामले में) फंसाने की कोशिश कर रहे हैं?
 मलिक का आरोप है कि समीर वानखेड़े, हालांकि मुस्लिम पैदा हुए थे । उन्होंने एससी वर्ग से होने का दावा करते हुए केंद्र सरकार की नौकरी हासिल की थी लेकिन वानखेड़े ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है ।
 पिछले महीने एक क्रूज पार्टी पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी के बाद से वह वानखेड़े पर जमकर हमला कर रहे थे । जिसके बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान और कुछ अन्य आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मंत्री ने कहा कि 6 अक्टूबर से वह वानखेड़े का पर्दाफाश कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने आर्यन खान को फिरौती के लिए 'अपहरण' किया और 25 करोड़ रुपये का सौदा तय किया ? और 18 करोड़ रुपये में तय किया था ।उन्होंने अपने में बदलाव किए थे । जन्म और स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, नाबालिग होने के बावजूद परमिट लाइसेंस मिला था।
आगे उन्होंने कहा कि अगर किसी का धर्म परिवर्तन होता है तो उसे गजट में प्रकाशित किया जाता हैं । जो इस मामले में नहीं किया गया था ।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#नवाब मलिक

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई