*मुंबई से सटे भिवंडी की श्री गोपाल गौशाला में लगा गोपाष्टमी पर भव्य मेला*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

* मुंबई से सटे भिवंडी की श्री गोपाल गौशाला में लगा गोपाष्टमी पर भव्य मेला*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 ठाणे जिले की भिवंडी तालुका के अनगांव में भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद व्दारा संचालित श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी पर 20 वें भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया गया।   

*गौभक्तों का उमड़ा सैलाब*
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवक एवं वरिष्ठ गौभक्त मोहनलाल अग्रवाल मुख्य अतिथि और समाजसेवी सुरेन्द्रकुमार मोदी व परिवार महाप्रसाद के आयोजक थे। समारोह की आयोजक श्री गौ सेवा समिति द्रारा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोनारोधी सभी नियमों का पालन करते हुए रखे गए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्त शामिल  हुए। 

*पारंपरिक पूजन-आरती-परिक्रमा*
गौभक्त और गोदर्शन के अनूठे संगम के इस पावन समारोह में पारंपरिक तरीके से गौमाता के पूजन,भव्यआरती,परिक्रमा तथा महाप्रसाद का कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर सभी से गौमाता के संरक्षण-संवर्धन की अपील की गई थी। ऐसा श्री गौ सेवा समिति के प्रवक़्ता ने हमें बताया था । 【Photos by MCP】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#गोपाष्टमी

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई