मुंबई में नूतन बर्ष की पहली व हस्ताक्षर संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी हुई संपन्न*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई में नूतन बर्ष की पहली व हस्ताक्षर संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी हुई संपन्न*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था हस्ताक्षर की मासिक काव्य गोष्ठी संस्था कार्यालय दहिसर( पूर्व )में संपन्न हुई ।माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। *कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा सिंह मुख्य अतिथि रवि यादव की मौजूदगी तथा पवन तिवारी के कुशल संचालन में कवि जवाहरलाल "निर्झर" गीतकार रामजी कनौजिया ,कल्पेश यादव, डॉ जे पी बघेल ,सीमा सिंह, रवि यादव, पवन तिवारी ,शिवनारायण कनौजिया, शैलेंद्र कनौजिया, केडी शुक्ला, सत्य स्वरूप निराला ,सूर्यकांत शुक्ला ने काव्य पाठ किया। अंत में शील कुमार निराला ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया था ।* यह संस्था बहुत ही पुरानी संस्था है। *संस्था के संस्थापक शीतला प्रसाद निराला ने देखा कि इस मुंबई शहर में बड़े-बड़े कवि ही मंचो पर दिखाई देते हैं। इस लिए उनके मन में एक विचार उत्पन्न हुआ कि मुंबई में क्यों न नवोदित कवियों को मंच दिया जाए इसलिए उन्होंने महीने के दूसरे रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाता था, जो सांताक्रुज (पूर्व) में हुआ करती थी।* जिसमें शहर के नवोदित कवि आते रहे जो आगे चलकर मंचों पर अपनी छाप छोड़ते गए । जिसकी वजह से आज मुंबई में कई गोष्ठियाँ हो रही हैं । जिसमें कई कवि और साहित्यकार अपना नाम दर्ज करा रहे हैं । हस्ताक्षर संस्था के अध्यक्ष शील कुमार शीतला प्रसाद निराला का कहना है कि जो वरिष्ठ कवि हैं वह तो अपना स्थान बना चुके हैं इसलिए नवोदित कवियों से अनुरोध है कि कृपया महीने के दूसरे रविवार को इस गोष्ठी में पधार करअपना भविष्य उज्जवल करें तथा वरिष्ठ कवियों और साहित्यकारों से संपर्क बनाकर अपनी रचनाओं में निखार ला सकते हैं।【Photo By MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#काव्य गोष्ठी

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..